देवर के साथ भागी दो बच्चों की मां, 4 दिनों बाद लौटी घर, महिला के प्यार के किस्से सुनकर सभी हुए हैरान

Love Affair: बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) में एक दो बच्चों की मां (Mother of two children) ने हैरानी भरा कदम उठा है। मामला भागलपुर जिले के इशाकचक थाना (Ishachak police station) क्षेत्र का है। जहां एक महिला सभी रिश्ते-नाते को दरकिनार करते हुए चार दिनों पहले रिश्ते के देवर को साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि इस महिला के दो छोटे बच्चे हैं। जिसने उन बच्चों की भी परवाह नहीं की। अब यह महिला अपने घर लौट आई है और इसका जवाब सुनकर पूरा परिवार हैरान है।
बताया जा रहा है कि उक्त दो बच्चों की मां इशाकचक थाना क्षेत्र की रहने है। जोकि ये महिला एक युवक को अपना दिल दे बैठी। इस महिला को दो बच्चों की मां बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला के जिस युवक (प्रेमी) से नैन लड़ हैं। वो उस महिला का रिश्ते में देवर लगता है। यह युवक महिला का रिश्तेदार है। इसलिस आए दिन उस युवक का महिला के घर आना-जाना था। इस बीच दो बच्चों की मां को उस युवक से प्यार हो गया। महिला और युवक दोनों ने एक-दूसरे के संग जीने मरने की कसमें खा लीं। कुछ दिन ऐसे ही बीते, लेकिन परिवार को इन दोनों के बीच प्यार होने की भनक लग गई। महिला के परिवार इस प्यार के खिलाफ आवाजें उठाईं। इस पर युवक का महिला के घर आना बंद हो गया।
अपने प्यार से दूर हो रही महिला को ये सहन नहीं हुआ। महिला ने देवर के साथ अपने घर से भागने निकल लेने का प्लॉन बना डाला। मौका पाते ही महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने घर से देवर के साथ भाग गई। परिवार ने महिला की तलाश भी की और मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। अब चार दिन बाद दो बच्चों की मां अचानक प्रेमी के साथ घर लौट आई है। जो देवर के साथ रहने की इच्छा जता रही है। इससे परिवार के सभी लोग हैरान हैं। परिजन ने बच्चों का वास्ता देकर महिला को मनाने का प्रया भी किया। लेकिन वो प्यार में अंधी है। महिला को अपने प्यार के अलावा और कुछ मंजूर नहीं है। दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी पेश किए गए। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित में तहरीर ली है। महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस द्वारा महिला हेल्पलाइन से काउंसलर को बुलाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS