Bihar Assembly Election 2020: बिहार पहुंचकर लालू यादव पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, बोले - एनडीए सरकार अच्छे से कर रही कार्य

Bihar Assembly Election 2020: बिहार भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पटना के होटल चाणक्य में हाइटेक मीडिया सेंटर बनाया है। इस सेंटर का शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया।
इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि बिहार की एनडीए सरकार बहुत अच्छे तरीके से काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में लगातार जनसेवा के माध्यम से लोगों तक मदद पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव के शासन से एनडीए सरकार के कार्यों की तुलना करेंगे। तो आज जो आंकड़े हमारे सामने हैं। वो आंकड़े स्पष्ट रूप से एनडीए सरकार की विकास गाथा को सामने उजागर करते हैं।
बिहार भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुये होटल चाणक्य में हाइटेक मीडिया सेंटर बनाया
बिहार भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2020 को देखते हुये पटना के होटल चाणक्य में हाइटेक मीडिया सेंटर बनाया है। होटल चाणक्य में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा हाइटेक मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, सांसद कृपाल यादव एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का अंगवस्त्रम पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया।
डॉ जयसवाल ने क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति उत्साह को देखकर जताई प्रसन्नता
बिहार भाजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने वरीय नेताओं के साथ हिस्सा लिया। डॉ जयसवाल ने प्रकोष्ठ के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का उत्साह देख काफी प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपका यह उमंग और उत्साह सदैव बना रहे, यही कामना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS