पुलिस वर्दी में घर में दाखिल हुए बदमाशों ने 3 भाईयों पर बरसाईं गोलियां, घटनास्थल पर ही हुई 2 की मौत

बिहार (Bihar) में जमीन विवाद (land dispute) में हत्या (Murder) समेत अन्य तरह की आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा दुस्साहसिक वारदात खगड़िया (Khagaria) जिले से सामने आई है। यहां भी नालंदा की तरह तड़ातड़ गोलियां बरसाईं (hurled bullets) गईं हैं। यहां बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे थे। जिन्होंने 3 सगे भाइयों के ऊपर गोलियां बरसानी (firing) शुरू कर दीं। इस दौरान दो सगे दो भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान एक भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह सनसनीखेज वारदात खगड़िया जिले के बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव की बताई जा रही है। गत सप्ताह जमीन विवाद के चलते नालंदा जिले में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी थी।
सकरोहर गांव में गुरुवार देर रात करीब एक बजे के आसपास बारिश के बीच यह घटना अंजाम दी गई है। जहां पुलिस की वर्दी में करीब डेढ़ दर्जन बदमाश पहुंचे थे। इन्होंने ही गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान बड़े भाई धनंजय सिंह 52 साल, छोटे भाई विजेंदर सिंह 48 साल और पप्पू सिंह 40 साल को गोली लग गईं। जिसके तुरंत बाद धनंजय सिंह व विजेंदर सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सबसे छोटे भाई पप्पू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक धनंजय सिंह के बेटे राजीव रंजन उर्फ चंदन कुमार का कहना है कि गोतिया अक्षय कुमार उर्फ पमपम सिंह के साथ उनका बीते कई साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इन लोगों ने साजिश के तहत बदमाशों की मदद से उनके पिता और चाचा की हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड की वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
घटना के बाद शुक्रवार की सुबह को एसडीओपी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस अधिकारी ने हत्याकांड में लिप्त तमाम बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर लेने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार यह हत्याकांड जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
दोहरे हत्याकांड के बाद से गांव में उपजे तनाव को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिवार के अन्य लोगों को भी सुरक्षा दी गई है। पुलिस मृतक के बेटे बयान पर बदमाशों को दबोचने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह पता करने का भी प्रयास कर रही है कि पुलिस की वर्दी में पहुंचने वाले बदमाश कौन थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS