मदन मोहन झा ने कन्हैया कुमार के कांग्रेसी होते ही गिनवाये पार्टी को होने वाले लाभ

बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) का मानना है कि कन्हैया कुमार (Kanhaia Kumar) के कांग्रेस में आने से पार्टी को लाभ होगा। डॉ. मदन मोहन झा ने बताया कि पूर्व में कन्हैया कुमार छात्र नेता रहे हैं। कन्हैया किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मदन मोहन झा ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल करवा गया है। साथ ही हम लोग तहे दिल से कांग्रेस पार्टी में कन्हैया कुमार का स्वागत करते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से पंजाब में मचे घमासान व बाहरी व्यक्ति कन्हैया कुमार की कांग्रेस में आने के प्रश्न पर मदन मोहन झा ने बताया कि बाहरी रहे या भीतरी रहे, इसको हमारा नेतृत्व देखता है कि उनमें ये कार्य करने की क्षमता है। फिर उसी आधार पर उन्हें जिम्मेदारियां दी जाती हैं। बाद में उस शख्स पर निर्भर है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं। मदन मोहन झा ने बताया कि कि नवजोत सिंह सिद्धू के कार्य करने की शैली कुछ हटके है अलग है व कन्हैया कुमार का भी कार्य करने की शैली भिन्न है। इन दोनों का कल्चर काफी भिन्न है।
कांग्रेस के पुराने बिहार के नेताओं के रूख पर डॉ. मदन मोहन झा ने बताया कि कहीं भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। सभी को पार्टी आलाकमान पर पूर्ण भरोसा है। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे हर कोई स्वीकार करेगा। साथ ही कहा कि हम सभी मिलकर एकजुट होकर कार्य करेंगे। राजद प्रवक्ता की ओर से कन्हैया कुमार को नहीं जानने के प्रश्न पर मदन मोहन झा ने बताया कि ये आवश्यक नहीं कि हर कोई हर किसी को जानें। ये भी हो सकता है कि वह कन्हैया कुमार को निजी तौर पर ना जानते हों।
वहीं मदन मोहन झा ने कन्हैया कुमार के पार्टी में रोल के प्रश्न पर बताया कि इस बात का निर्णय आलाकमान करेगा कि कांग्रेस में कन्हैया कुमार का क्या रोल होगी? इस मामले में भविष्य में राज्य के नेताओं व नेतृत्व का किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS