रेप मामले में फरार पूर्व एमएलए अरुण यादव की 34 संपत्ति होगी जब्त!

रेप मामले में फरार पूर्व एमएलए अरुण यादव की 34 संपत्ति होगी जब्त!
X
बिहार के भोजपुर जिले में संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एमएलए अरुण यादव के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में ईडी का शिकंजा कस सकता है। पूर्व विधायक नाबालिग से दूष्कर्म मामले में काफी समय से फरार हैं।

बिहार के भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण यादव की किसी भी वक्त मुशकिलें बढ़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस द्वारा अरुण यादव की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजा गया है। इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि किसी भी वक्त ईडी अरुण यादव के खिलाफ शिकंजा कस सकती है।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने पूर्व विधायक अरुण यादव की 4.53 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय को भेजा है। पुलिस द्वारा ईडी को भेजे गये प्रस्ताव ने अरुण यादव की 34 अलग-अलग संपत्तियां शामिल हैं। साथ अरुण यादव के एक बैंक खाते को भी फ्रीज किया गया है। इस खाते में करीब 5.5 लाख रुपये जमा बताये गये हैं। अरुण यादव की इनमें से ज्यादातर संपत्तियां भोजपुर जिले के अगियांव प्रखंड में पड़ती हैं। इसके अलावा पेपर पर दर्शायी की कीमत से असल में इन संपत्तियों की कीमत कहीं ज्यादा है। अरुण यादव का शहर की पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी एक घर बताया जा रहा है।

आपको बता दें, पूर्व एमएलए अरुण यादव काफी लंबे समय से नाबालिग लड़की से रेप मामले में फरार चल रहे हैं। बिहार पुलिस काफी प्रयास करने के बाद भी अरुण यादव को दबोच नहीं पाई है। बिहार राज्य में विभिन्न थानों में अरुण यादव के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज बताये जा रहे हैं। कई साल पहले जब अरुण यादव के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित था, तब उसे बिहार एसटीएफ ने बिहटा व कोइलवर के बीच अरेस्ट किया था।

पत्नी किरण देवी राजद से हैं विधायक

पूर्व अरुण यादव को हाल में ही बिहार में सम्पन्न हुये विधानसभा के चुनावों में टिकट नहीं मिल सका था। इनकी जगह राजद की ओर से उनकी पत्नी किरण देवी को पार्टी ने संदेश से महागठबंधन उम्मीदवार बनाया था। जहां से वो किरण देवी जीत हासिल करने में सफ रहीं। बताया जा रहा है कि अरुण यादव ने संदेश विधानसभा क्षेत्र से अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने में अहम भूमिका अदा की है।

Tags

Next Story