गैंगरेप के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, खोजी कुत्ते ने की गांव और घटनास्थल पर बदमाशों की तलाश

गैंगरेप के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, खोजी कुत्ते ने की गांव और घटनास्थल पर बदमाशों की तलाश
X
बिहार के नालंदा जिले से हैवानियत की वारदात सामने आई है। यहां आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई है। वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों समेत पूरे जिलेभर में आक्रोश है।

बिहार (Bihar) में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत (Cheerfulness with minor girls) की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा दरिंदगी का मामला नालंदा (Nalanda) के स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव से सामने आया है। यहां बुधवार की शाम को एक आठ साल की नाबालिग बच्ची अपने घर से शौच के लिए निकली थी। जिसका अपहरण (kidnapping) कर लिया गया। गैंगरेप (Gangrape) के बाद दरिंदों ने मासूम की हत्या कर दी। उसके बाद बच्ची के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गुरुवार की सुबह को मासूम बच्ची का निर्वस्त्र शव फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर पेट्रोप पंप के पास से बरामद हुआ।

इस दिल दहला देने वाली वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रेल मार्ग के साथ ही फतुहा-हिलसा सड़क को भी जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आग भी जलायी। आक्रोशित लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाये। प्रदर्शनकारी ग्रामीण पुलिस से रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब छह घंटे बाद जाम हटाया। बाद में अपराधियों की पहचान के लिए खोजी कुत्ता भी लाया गया।

परिजनों ने रातभर की खोजबीन

परिजनों के बताए अनुसार देर शाम को बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हुए। तुरंत परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। बच्ची को रातभर तलाश किया गया पर बच्ची के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। सुबह में शौच के लिए अपने घरों से निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर शोर मचाया। बच्ची के पिता का आरोप है कि अपहरण करने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। फिर बच्ची की हत्या करके शव को फेंक दिया गया।

शव मिलते ही आक्रोशित हो गए स्थानीय लोग

शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले से गुस्साए लोगों ने उसी समय रेल लाइन और सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मामले की जानकारी पर डीएसपी कृष्ण मुरारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।

पुलिस ने पड़ताल के लिए बुलाया डॉग स्क्वॉयड

पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने के लिए पटना से डॉग स्क्वॉयड की टीम बुलाई। खोजी कुत्ते ने घटनास्थल के अलावा गांव में भी बदमाशों की पहचान के लिए खोजबीन की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक घटना के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने का अंदेशा है। बच्ची रात से गुम थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Tags

Next Story