खेत में काम कर रहे परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, हादसे में बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत

खेत में काम कर रहे परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, हादसे में बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत
X
बिहार के बांका जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत में कार्य कर रहे एक परिवार पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। इस हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। वहीं मधुमक्खियों के हमले में परिवार के अन्य कई लोग घायल हो गए हैं।

बिहार (Bihar) के बांका (Banka) जिले एक काफी दुखद हादसा (tragic accident) हो गया है। यहां अचानक एक ही परिवार की तीन महिला समेत छह लोगों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला (bee swarm attacked) कर दिया। वहीं इस दर्दनाक दुर्घटना की वजह से बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत (death of elderly husband and wife) हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में 60 वर्षीय बुजुर्ग भरत पंडित और उनकी पत्नी शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा चांदन प्रखण्ड के बिरनिया पंचायत के सुपहा गांव में हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भरत पंडित समेत उनका पूरा परिवार खेत में लगी मक्के की फसल को तोड़ने के लिए गया हुआ था। वहीं फसल के बीच खेत में एक मधुमक्क्खी का छत्ता था। जिसके बारे में खेत में कार्य कर रहे लोगों को जानकारी नहीं थी।

खेत में मक्का की फसल तोड़ने के वक्त किसी शख्स द्वारा गलती से उस मधुमक्क्खी के छत्ते से छेड़खानी हो गई। इसके तुरंत बाद मधुमक्खियों के झुंड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने हमला कर पूरे परिवार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद परिवार के तमाम सदस्य खेत में ही बदहवास होकर गिर गए। उस वक्त भी लोगों के ऊपर मधुमक्क्खियां हमला करती रहीं। थोड़ी देर बाद घायल लोगों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जहां से स्थानीय लोग इन सभी लोगों को लेकर चांदन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की गायब मिले। इस पर पीड़ित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित किया। तब जाकर कुछ स्थिति नियंत्रण में आ पाई। इस दौरान उपचाररत भरत पंडित की मौत हो गई। वहीं भरत पंडित की पत्नी जमुनी देवी का उपचार देवघर में चल रहा था। पर स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्होंने भी इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। दंपति की मौत के बाद से परिवार के लोगों के बीच चीख पुकार मची हुई है।

मधुमक्क्खियों के हमला में परिवार की ललिता देवी, दामोदर पंडित, अजय पंडित व मालती देवी भी जख्मी हुई है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं बांका सिविल सर्जन सुधीर महतो की ओर से कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के वक्त हुई अव्यवस्था को लेकर मामले की तफ्तीश की जाएगी।

Tags

Next Story