बिहार के मोतिहारी में पुलिस और डकैतों में भिड़ंत, दो डकैत ढेर

बिहार के मोतिहारी में पुलिस और डकैतों में भिड़ंत, दो डकैत ढेर
X
Bihar News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल घटना वाले क्षेत्र की घेराबंदी कर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन (combing operation) चलाया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला.....

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण (East Champaran) के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस और डकैतों के बीच आपस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो डकैत ढेर हो गए, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना वाले क्षए की घेराबंदी कर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन (combing operation) चलाया जा रहा है।

किसी बड़ी घटना के फिराक में थे डकैत

मोतिहारी एसपी (Motihari SP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात घोड़ासहन थाना क्षेत्र में डकैतों के आने की जानकारी पुलिस को मिली। इसकी जानकारी लोकल पुलिस ने अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी सदर और डीएसपी सिकरहना के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, नाकाबंदी कर दिया गया था। पुलिस की भनक मिलते ही डकैत बम और गोली से हमला बोल दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने डकैतों को सरेंडर करने को कहा लेकिन डकैत पुलिस के बातों को अनदेखा कर लगातार बम और गोली चलाते रहे, यह लगातार एक घंटे चलता रहा। इसी दौरान पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया। जिनके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read : Bihar: दरभंगा में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, 2 गंभीर घायल

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है कॉम्बिंग ऑपरेशन

मोतिहारी एसपी समेत सदर एएसपी श्रीराज, सिकरहना डीएसपी और साथ-साथ लगभग एक दर्जन थाना की पुलिस को कॉम्बिंग ऑपरेशन में शामिल कर डकैतों की छानबीन की जा रही है। घटना वाले जगह से पुलिस ने बम बरामद किया है। इसलिए इस ऑपरेशन में एफएसएल और बम स्क्वायड को भी शामिल किया गया है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, डकैतों के नेपाल भागने की संभावना है इसके लिए नेपाल से सटे हिस्सों में भी छापेमारी की जा रही है।

Tags

Next Story