पंचायत चुनावों से पहले तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता सीताराम यादव भाजपा में शामिल

पंचायत चुनावों से पहले तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता सीताराम यादव भाजपा में शामिल
X
Bihar Politics: बिहार में पंचायत चुनावों से पहले तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। जानकारी मिल रही है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल की मौजूदगी में सीताराम यादव बीजेपी में शामिल हुए।

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनावों और पंचायत चुनावों से पहले तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता (दल राजद) को बड़ा झटका लगा है। राजद का साथ छोड़कर पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सीताराम यादव ने भाजपा में पहुंच गए हैं। सीताराम यादव बिहार भाजपा इंचार्ज भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में अपने विभिन्न समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। सीताराम यादव सीतामढ़ी से पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद रहे हैं। इनके साथ ही पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता, नगीना देवी, वर्तमान डिप्टी मेयर मीरा देवी समेत विभिन्न नेताओं ने बीजेपी में शामिल हो गए। इस बात की जानकारी खुद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर दी है।

भूपेंद्र यादव ने राजद और कांग्रेस को निशाने पर लिया

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते वक्त बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने विपक्षी पार्टियों राजद और कांग्रेस पर भी निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि राजद ने हमेशा वोटबैंक की सियासत की व उसी वोटबैंक से छलावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी वोटबैंक की राजनीति की और परिवार के अलावा किसी की तरफ देखा भी नहीं। राजद-कांग्रेस की आंखों पर परिवारवाद का ऐसा पर्दा चढ़ा है कि उन्हें बेटा-बेटी के अलावा कुछ दिखता ही नहीं। कौन जनता, कैसी जनता!

इनके लोगों को भी इनकी कार्यशैली पर नहीं है भरोसा: भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि यदि राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता उन्हें छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि उनका अपने नेतृत्व की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है। उन्हें भरोसेमंद नेतृत्व चाहिए, जो भाजपा देश को दे रही है। नीति, नीयत व नेतृत्व विहीन दलों से लोगों का मोहभंग होना स्वाभाविक है।

वंशवादी और परिवारवादी राजनीति का होता है यही हश्र: भाजपा

भूपेंद्र यादव ने इससे आगे कहा कि देश के विपक्षी दल भरोसे के संकट से जूझ रहे हैं। जनता का भरोसा तो वे गंवा ही चुके हैं। अब अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकताओं का भी भरोसा खो रहे हैं। वंशवादी और परिवारवादी राजनीति का यही हश्र है। आज पटना स्थित बीजेपी बिहार प्रदेश कार्यालय में राजद, कांग्रेस व रालोसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

Tags

Next Story