एक शख्स की दो पत्नियां! दोनों जता रही है पति पर अपना-अपना हक

बिहार (Bihar) के पूर्णिया जिले में एक अजीबोंगरीब मामला सामने आया है। दो महिला एक शख्स पर अपना—अपना पति होने का दावा ठोक रही है। जबकि शख्स ने एक पत्नी को पहचानने से ही इनकार कर दिया है। इस मामले में एक महिला परिवार परामर्श केंद्र (Family Counseling Center) में शिकायत की है। शिकायत करने वाली महिला को शख्स पहचान ही नहीं रहा है। उधर, दोनों महिलाओं की बात सुनकर कोर्ट (Court) में जाकर मामले को खत्म करने को कहा है।
परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाए है कि सूरत(Surat) में सात साल पहले उसने युवक से शादी की थी। अब उसका एक बच्चा भी है। महिला का आरोप है कि 8 माह पहले उसने दूसरी महिला से शादी (Marriage) कर ली है। अब वह बच्चे और उसको पहचान नहीं रहा है। शख्स का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला से उसका कोई रिलेशन नहीं है। उधर, परिवार परामर्श केंद्र प पहुंची दूसरी महिला ने उस शख्स को अपना पति बताया है।
शिकायत करने वाली महिला धमदाहा श्रीपुर मिलिक में रहती है। शख्स का कहना है कि वह महिला झूठ बोल रही है। उसकी महिला से शादी नहीं हुई है, बल्कि आठ माह पहले शादी की है। उधर, इस मामले को देखते हुए परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी भी हैरान है। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक का कहना है कि एक महिला ने सात पहले शादी करने का आरोप शख्स पर लगाया है। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया गया था। इस मामले को थाने या फिर कोर्ट में सुलटाने की सलाह दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS