Video Viral: पुुलिस लाठीचार्ज के दौरान जमीन पर गिरे पप्पू यादव, तो सरकार को दे डाली यह चेतावनी

केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों के खिलाफ बीते कई दिनों से पटना में जन अधिकार पार्टी (जॉप) कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। जानकारी के अनुसार पटना में आज जॉप) कार्यकर्ताओं द्वारा किसान न्याय मार्च का आयोजन किया गया। किसान न्याय मार्च आयोजन के मद्देनजर आज जॉप कार्यकर्ता पटना स्थित राजभवन की ओर मार्च निकालने के लिये जा रहे थे। इस दौरान पप्पू यादव के कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस प्रशासन ने जॉप कार्यकर्ताओं को राजभवन पहुंचने से पहले ही जीरो माइल के निकट रोक लिया। इस पुलिस कार्रवाई से जॉप कार्यकर्ता उग्र हो गये। वहीं जॉप कार्यकर्ताओं के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुये पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया। इस पुलिस कार्रवाई की वजह से पटना में जीरो माइल के निकट भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस द्वारा कई जॉप कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।
इस बीच उग्र जॉप कार्यकर्ताओं को एसडीएम भी समझाते हुये नजर आये। इस घटना के दौरान जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव बीच सड़क पर ही गिर पड़े। पप्पू यादव ने इस पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जारी की है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि उनका संघर्ष किसानों की मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती जारी रहेगा। इस दौरान वो किसान आंदोलन के समर्थन में रेल की पटरियों को भी उखड़ने की चेतावनी देते हुये नजर आये।
आप को बता दें, नये कृषि कानूनों के खिलाफ में अपने समर्थकों के साथ जॉप प्रमुख पप्पू यादव आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पप्पू यादव हवन व अनशन तक कर चुके हैं। इस मामले को लेकर पप्पू यादव केंद्र और राज्य की नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ निशाना साधते रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS