अतिवृष्टि की वजह से खेतों में रोपनी नहीं कर पाए किसान, सरकार देगी इतना मुआवजा

अतिवृष्टि की वजह से खेतों में रोपनी नहीं कर पाए किसान, सरकार देगी इतना मुआवजा
X
बिहार के किसानों को राहत प्रदान करने वाला समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार जो किसान अतिवृष्टि की वजह से खेतों में रोपनी नहीं कर पाए हैं। ऐसे किसानों को कृषि इनपुट का लाभ मिलेगा। इस बात की जानकारी बिहार सरकार के मंत्री राम सूरत कुमार की ओर से सामने आई है।

बिहार (Bihar) के किसानों (Farmers) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्योंकि बिहार सरकार (Bihar government) की ओर से ऐसे किसानों को भी कृषि इनपुट का लाभ (Benefits of Agricultural Inputs) पाप्त होगा, जो किसान अधिक बारिश की वजह से अपने खेतों में रोपनी नहीं कर पाए है या फिर खेतों में बिचड़ा नहीं लगा पाए हैं। इस बात की जानकारीराजस्व एवं भूमि सुधार सह जिले के प्रभारी मंत्री राम सूरत कुमार (Ram Surat Kumar) की ओर से दी गई है। जानकारी के अनुसार ऐसे किसानों को 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं जिन लोगों के घर बाढ़ (Bihar Flood) में बह गए हैं, या फिर वो विस्थापित हो गए हैं, उन्हें भी लाभ मिलेगा।

मंत्री राम सूरत कुमार बुधवार को भागलपुर (Bhagalpor) पहुंचे थे। गुरुवार को मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम मंत्रियों के साथ बैठक की थी। जिसमें तय हुआ कि सभी प्रभारी मंत्री संबंधित जिलों में जाकर आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा करें। इसी कड़ी में गुरुवार को भागलपुर जिले की समीक्षा होगी।

मंत्री राम सूरत कुमार ने बताया कि पूर्व में ये व्यवस्था थी कि जिन किसानों की रोपनी में बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है या रोपनी गल गई तो ऐसे किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। फिर यह फैसला हुआ कि जिन किसानों का बिचड़ा बर्बाद हो गया है। ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा। पर अब प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है जो किसान भारी बारिश के चलते फसल नहीं उगा सके हैं। ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा।

मंत्री राम सूरत कुमार ने जानकारी दी कि खेतों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसमें जो रिपोर्ट आ रही है, वहीं रिपोर्ट अपलोड हो रही है। समीक्षा के बाद पता चलेगा कि कितने की सूचि लिस्ट तैयार हुई है। वहीं उन्होंने भागलपुर में फसल को कितनी क्षति हुई है। इस सवाल पर कहा कि बाढ़ आने का समय बाकी है। इसलिए अंतिम तौर पर जब रिपोर्ट तैयार होगी तो किसानों को मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा।

Tags

Next Story