पत्नी के नाजायज संबंध होने पर पति ने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर कही ये बात

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। मामला पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र स्थित कन्हाईपुर गांव का है। जहां पिता (Fathar) चंदन महतो ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार (Two innocent children were killed) दिया है। चंदन महतो को यह शक था कि ये बच्चे उसके नहीं हैं व पत्नी के किसी और के साथ नाजायज संबंध (Illegitimate relationship) हैं।
पटना जिल के मोकामा थाना क्षेत्र स्थित कन्हाईपुर गांव में दो बच्चों की दर्दनाक हत्या के चलते हड़कंप व्याप्त हो गया है। वहीं, डबल मर्डर (Double murder) की जानकारी पर घटनास्थल पर पुलिस (Police) पहुंची। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज (Murder case registered) कर आरोपी पिता को गिरफ्तार (Father arrested) कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक (Doubt on wife character) था।
आरोपी पिता का नाम चंदन महतो है। जो मोकामा थाना के कन्हाईपुर गांव का निवासी है। चंदन महतो पर आरोप है कि उसने गला रेत कर अपने दो बच्चों की हत्या की है। वारदात के दौरान मरने गए लड़के का नाम अंकित व बेटी का नाम अलीशा बताया जा रहा है। हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार की सुबह में हुआ। कन्हाईपुर के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात में करीब 2 से 3 बजे आरोपी पिता गांव में पागलों की तरह घूम रहा था। लेकिन ग्रामीणों को उस वक्त नहीं मालूम था कि उसने अपने दोनों बच्चों की जान ले ली है। सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची तो ग्रामीणों को पूरा मामला पता चला।
बताया जा रहा है कि पिता चंदन दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ खुद ही थाने पहुंच गया। जहां पर उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म गुनाह किया। मामले को सुनते ही पुलिस भी एक्शन में आ गई। चंदन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बाढ़ अनुमंडल एएसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि चंदन का पत्नी से विवाद चला करता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद पति चंदन ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं पुलिस ने आरोपी चंदन को हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
बच्चों के परिजनों के अनुसार चंदन अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से पत्नी से लड़ता रहता था। चंदन को संदेह था कि ये दोनों बच्चे उसके नहीं हैं। पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से शारीरिक संबंध होने की संदेह में ही उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS