पिता ने पहले तो सौतेली बेटी से बनाए शारीरिक संबंध, फिर गोली मारकर ले ली जान, जानें पूरा मामला

बिहार (Bihar) के अरवल (Arwal) जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक पिता (Father) ने सौतेली बेटी के अवैध संबंध (step daughter's illicit relationship) स्थापित कर डाले। उसके बाद किसी बात से गुस्सा होकर उसने सौतेली बेटी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस (Police) अवैध संबंध और हत्या मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह शर्मनाक वारदात सदर थाना इलाके स्थित जलपुरा गांव में की बताई जा रही है। बताया गया है कि पिता द्वारा गोली मार दिए जाने के बाद सौतेली बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतक युवती की पहचान रानी कुमारी के तौर पर हुई है। हत्या वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार होने का प्रयास करते आरोपी पिता मतेश्वर राम को स्थानीय पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से दबोच लिया। चौरम थाने पुलिस (Police) ने आरोपी के कब्जे से देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। जलपुरा में हुए इस हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता मतेश्वर राम झाड़-फूंक का कार्य करता था। इसी झाड़-फूंक के क्रम में मतेश्वर राम ने बैदराबाद की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए। फिर मतेश्वर राम उक्त महिला को अपने घर भी लेकर आ गया और दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान मतेश्वर राम उक्त महिला की पुत्री पर भी गलत नजर रखने लगा। फिर मौके मिलने पर एक दिन पिता ने अपनी सौतेली पुत्री के साथ भी अवैध संबंध स्थापित कर लिए। गांव वालों के मुताबिक मतेश्वर राम किसी तरह से सौतेली बेटी के साथ कोर्ट में विवाह को भी रजिस्टर कराने में कामयाब हो गया। पर सौतेली बेटी पिता मतेश्वर राम की हरकतों से तंग आ गई थी।
फिर युवती ने मतेश्वर राम से अपना पीछा छुड़ाने के लिए अरवल बाजार में भाड़े पर एक घर लिया और उसी में रहने लगी। इस बीच आरोपी मतेश्वर राम ने कोई झांसा देकर सौतेली बेटी को जलपुरा स्थित अपने घर बुला लिया। यहां उसने सौतेली पर किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप भी लगाए। इस बात का युवती विरोध कर रही थी। इससे गुस्सा होकर मतेश्वर राम ने पिस्तौल निकाल ली और सौतेली बेटी पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलते ही बिना देर किए सदर थाना अध्यक्ष शंभु पासवान अपने दल-बल के साथ मौके पर जलपुरा गांव पहुंचे। जहां पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश की। पुलिस मृतक युवती के निकटतम परिजन के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने पिस्तौल भी जब्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS