लॉकडाउन का भय! प्रवासी बिहारी श्रमिक ना लें टेंशन, नीतीश कुमार सरकार हर समस्या करेगी दूर

लॉकडाउन का भय! प्रवासी बिहारी श्रमिक ना लें टेंशन, नीतीश कुमार सरकार हर समस्या करेगी दूर
X
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बिहार समेत देशभर के विभिन्न राज्य प्रभावित हैं। इससे प्रवासी बिहारी श्रमिकों की एक बार फिर से समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रवासी बिहारी श्रमिकों को लॉकडाउन का भी खतरा सता रहा है।

बिहार (Bihar) के साथ-साथ देश के कई राज्य कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हैं। दूसरी ओर अधिकतर प्रवासी बिहारी श्रमिकों (Migrant bihari workers) को एक बार फिर से लॉकडाउन का खतरा (Fear of lockdown) सताने लगा है। साथ ही प्रवासी बिहारी श्रमिकों की एक बार फिर से कई तरह की समस्याएं बढ़ गई हैं। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अपील के बाद दिल्ली (Delhi), महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों से बिहारी श्रमिक घर लौट रहे हैं। इसके अलावा अभी भी लाखों बिहारी श्रमिक दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। इस स्थिति में ऐसे श्रमिकों की समस्याओं को समझने के लिए और उसका समाधान करने के लिए श्रम विभाग के अधिकारी सभी निबंधित श्रमिकों को फोन करेंगे। जिससे कि जो बिहार में अपने घरों को लौट आये हैं, उन्हें हर जरूरी मदद उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ा जा सके। यदि वो बाहर अब भी हैं तो उनकी दिक्कतों का समाधान किया जा सके।

दिल्ली में स्थानिक आयुक्त संबंधित मोहल्ला में छानबीन कर रहें हैं। बिहार के कुछ लोगों की दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार उन लोगों के खान-पान की व्यवस्था कर रही है। वहीं दिल्ली से बिहार के जो मजदूर अपने घरों को वापस लौटना चाहते हैं। अधिकारी ऐसे लोगों की मदद कर रहें हैं।

दिल्ली समेत देश अन्य राज्यों में रह रहे अधिकतर श्रमिकों को एक बार फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। इस वजह से भी वो लोग परेशान हैं। बिहार सरकार (Government of Bihar) ने साफ आदेश दिया है कि किसी भी हालत में प्रवासी बिहारी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो पाए।

श्रम संसाधन विभाग ने मदद के लिए जारी किया टॉल फ्री नंबर

बिहार के श्रम संसाधन विभाग ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए पहले से ही एक टॉल फ्री नंबर 18003456138 जारी किया है। इस नंबर पर दिनभर में दर्जनों फोन आते हैं। जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने उस मामले पर तुरंत कार्रवाई भी करते हैं। श्रम संसाधन विभाग को अन्य माध्यमों से सूचना मिली कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में प्रवासी बिहारी श्रमिक फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने उन संबंधित राज्यों के स्थानीय अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में फंसे हैं श्रमिक

श्रम संसाधन विभाग दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और गुजरात सहित अन्य राज्यों में प्रवासी बिहारी मजदूर किन हालात में हैं, साथ ही उनकी संख्या कितनी है, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर उसकी सूचना प्राप्त करेंगे। संकट के बीच फंसे प्रवासी बिहारी मजदूरों की जानकारी के बाद उनके खान-पान की भी व्यवस्था भी करेंगे।

Tags

Next Story