बिहार में मछुआरों को भी मिलेगा बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा : संजय जयसवाल

बिहार में मछुआरों को भी मिलेगा बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा : संजय जयसवाल
X
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी परिसदन में आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया गया। वहीं भाजपा नेता संजय जयसवाल ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन व तिरपाल की व्यवस्था की गई है। साथ ही संजय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित मछुआरों को भी नुकसान का मुआवजा मिलेगा।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी परिसदन में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ से निपटने के लिये चलाये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा ली गई। इस समीक्षा बैठक में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संसदीय जल संसाधन स्थायी समिति के सदस्य डॉ. संजय जयसवाल और आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं संजय जयसवाल ने बताया कि मोतिहारी में बाढ़ पीड़ितों के लिये सामुदायिक किचेन, सूखा राशन और तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है।साथ ही डॉ. संजय जयसवाल ने बताया कि बिहार में जिन मछली पालकों का बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है। उन्हें भी सरकार की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। साथ ही जयसवाल ने बताया कि मोतिहारी में बाढ़ पीड़ितों को जल्द ही 6000 रुपये की राहत शीघ्र ही मिल जायेगी।





याद रहे बिहार विपक्षी महागठबंध में शामिल वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीते दिनों बिहार में मछुआरों के साथ न्याय नहीं होने का आरोप लगाया था। साथ उन्होंने कहा था कि बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा तो मिल जाता है। लेकिन सूबे में मछली पालने वालों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता है। वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर मामले को लेकर अंजान बने रहने का आरोप भी लगाया था। साथ मुकेश सहनी मछुआरों को भरोसा दिया था कि अगर सूबे में उनकी सरकार बनी तो वे मछली पालने वालों के साथ न्याय करेंगे।





Tags

Next Story