एक ही परिवार के पांच लोगों की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, 5 और 6 साल के बच्चे भी शामिल

बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना एरिया के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश फंदे पर लटकी हुई है। एक साथ हुई पांच की मौत के बाद ग्रामीणों भी सख्ते में आ गए हैं। आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाए गए है। हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार झा अपने परिवार के साथ मऊ में रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह के समय स्वयं सहायता समूह(Self help group) की महिलाएं मनोज के घर गई थी। लेकिन घर का दरवाजा लगा हुआ था। उन्होंने कई बार दरवाजे को खुलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। उसी दौरान ग्रामीणों ने खिड़की को खोला और अंदर देखकर सन्न रह गए। परिवार के पांच सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे।
मामले की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दल सिंह सराय डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि मऊ मार्केट के फुटपाथ पर मनोज खैनी की दुकान लगाता था। लेकिन वह आर्थिक तंगी से जुझ रहा था। घर का पाल पोषण नहीं हो रहा था। साथ ही उसपर खेती की जमीन भी नहीं थी। उसकी पत्नी ने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया हुआ था। जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान मनोज कुमार झा (35), पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) के रुप में की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS