बाढ़, कोरोना समेत कई समस्याओं से बिहार बेहाल और सूबे के मुखिया की कोई खोज खबर नहीं: राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री, लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने कई समस्याओं को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने शुक्रवार ट्वीट कर कहा कि इन दिनों बिहार की जनता बाढ़, कोरोना, इलाज के अभाव, जल जमाव, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी समेत अनेक समस्याओं से बिहार त्राहिमाम कर रही है। राबड़ी देवी ने सूबे में बाढ़, कोरोना जैसी विभिन्न समस्याओं के होते हुए भी सूबे के मुखिया नीतीश पर अदृश्य होने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संकट की घड़ी में लोगों के बीच रहने की अपील भी की।
बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी पार्टियां जनता तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटी हैं। वैसे तो देश, दुनिया समेत पूरा बिहार इस समय कोरोना वायरस महामारी को लेकर जूझता दिखाई दे रहा है। वहीं बिहार में नवंबर, अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जिसको लेकर सियासी दलों में आरोप - प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक - दूसरे की कमियों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। साथ ही अपने दलों के अच्छे कार्यों से लोगों को रूबरू करा रहे हैं। इन दिनों कोरोना महामारी से बिहार बेहाल है और सूबे में लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सूबे में पारंपरिक तौर पर चुनाव प्रचार नहीं हो रहा है। कोरोना को लेकर तरह - तरह की पाबंदियां हैं। अच्छी जीत हासिल करने के लिए सियासी पार्टिंयां सोशल मीडिया के जरिये प्रचार- प्रसार कर रही हैं। वर्चुअल संवाद का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं और पार्टियां जनता तक अपनी अच्छी पकड़ बनाने का प्रयास कर रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS