बाढ़-बारिश ने फसल को 998 करोड़ रुपये का पहुंचाया नुकसान, बिहार सरकार बोली जल्द की जाएगी भरपाई

बाढ़-बारिश ने फसल को 998 करोड़ रुपये का पहुंचाया नुकसान, बिहार सरकार बोली जल्द की जाएगी भरपाई
X
बिहार साल 2021 में बाढ़ और भारी बारिश से करीब 998 करोड़ रुपये की फसल को नुकसान पहुंचा है। यह रिपोर्ट कृषि विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है। वहीं बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि फसलों को पहुंची क्षति की भरपाई जल्द की जाएगी।

बिहार (Bihar) में साल 2021 में बाढ़ और भारी बारिश (rain) की वजह से 998.11 करोड़ रुपये की फसल बर्बाद (crop damage) हुई है। वहीं कृषि विभाग द्वारा फसल हुए इस नुकसान की रिपोर्ट इनपुट अनुदान हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है। वहीं विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (Agriculture Minister Amarendra Pratap सिंह) ने कहा है कि कि खरीफ फसलों को पहुंची क्षति की जल्द ही भरपाई की जाएगी।

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साल 2021 में बाढ़/अतिवृष्टि या दूसरी कई वजहों से परती रह गई भूमि के कारण फसल को हुए नुकसान का आकलन करा लिया गया है। वहीं संबंधित जिलों के जिला कृषि अधिकारियों की ओर से फसल नुकसान की आकलन रिपोर्ट विभाग को मुहैया कराई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बिहार के 30 जिलों से फसल नुकसान का आकलन कृषि विभाग को हासिल हुआ है। जिसके तहत इन 30 जिलों के कुल 283 ब्लॉक के करीब 6 लाख 45 हजार 708 हेक्टेयर में 33 फीसदी या उससे ज्यादा फसल नुकसान की रिपोर्ट की गई है, इसकी तमाम अनुमानित राशि 875.27 करोड़ रुपये है।

इसी तरह कई वजहों से 17 जिलों में परती रह गई एक लाख 41 हजार 227 हेक्टेयर फसल नुकसान के लिए 96.03 करोड़ या कुल 7 लाख 86 हजार 936 हेक्टेयर फसल नुकसान के लिए 971.30 करोड़ क्षति का आकलन किया गया है। ऐसे ही सितंबर के अंतिम में ये 30 सितंबर 2021 से चार अक्टूबर 2021 के दौरान राज्य में हुए वर्षापात से फसलों को हुई क्षति का भी आकलन कराया गया है। इसमें छह जिला या नालंदा, पटना, लखीसराय, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण में क्षति की रिपोर्ट हुई है। इन 6 जिलों में 18,067.65 हेक्टेयर में 33 फीसदी से ज्यादा नुकसान के लिए 26.81 करोड़ रुपये की जरूरत का आकलन किया गया है।

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा खुद भी अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया है व जिसकी समीक्षा भी की गई है। इस तरह से सभी डीएम से प्राप्त क्षति प्रतिवेदन के आलोक में बाढ़/अतिवृष्टि, परती भूमि एवं लगातार वारिश की वजह से हुए फसल नुकसान के लिए इनपुट अनुदान मद में 971.30 करोड़ एवं 26.81 करोड़ कुल 998.11 करोड़ रुपये की रिपोर्ट कृषि विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दिया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से राशि प्राप्त होने पर बाढ़ से पीड़ित किसानों को नियमानुसार समुचित फसल क्षतिपूर्ति के लिए मदद राशि मुहैया कराई जाएगी। कहा कि बिहार सरकार दिक्कत में किसानों के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ित तमाम किसानों की सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं कहा गया है कि फसल की भरपाई में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

Tags

Next Story