Bihar Politics: मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी उमेश कुशवाहा को बनाया गया जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष ने किया जोरदार हमला

Bihar Politics: मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी उमेश कुशवाहा को बनाया गया जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष ने किया जोरदार हमला
X
Bihar politics: चर्चित मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे जदयू के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बैठक में कुशवाहा नाम का प्रस्ताव नीतीश कुमार की ओर से रखा गया।

Bihar politics: जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जहां नीतीश कुमार द्वारा जदयू के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को पार्टी के नये बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सभी ने नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। जिसके बाद पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा बिहार जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गये।

याद रहे, जदयू पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा चर्चित मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे हैं। जानकारी के अनुसार उमेश कुशवाहा से पहले बशिष्‍ठ नारायण सिंह बिहार जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष थे। बताया जा रहा कि बशिष्‍ठ नारायण सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से स्वयं पद को छोड़ने की इच्‍छा जताई थी।

आपको बता दें, बिहार जदयू के नये प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वैशाली की मनहार सीट से 2015 में पार्टी के विधायक रहे हैं। इसके बाद उमेश कुशवाहा 2020 के विधानसभा चुनाव में भी मनहार सीट से मैदान में उतरे। लेकिन उमेश कुशवाहा को यहां से राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार वीणा देवी ने पराजित कर दिया था।

Tags

Next Story