अगवा कर बदमाशों ने गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप, बेहोश होने पर रेलवे ट्रैक पर फेंका

अगवा कर बदमाशों ने गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप, बेहोश होने पर रेलवे ट्रैक पर फेंका
X
बिहार की राजधानी पटना से दरिंदगी की वारदात सामने आई है। यहां अगवा कर तीन बदमाशों ने गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है।

बिहार (Bihar) में महिला के साथ रेप (Rape) और गैंगरेप (Gange rape) समेत अन्य तरह की आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना (Patna) से सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape with pregnant woman) की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक वारदात पटना के बेउर थाना इलाके के सिपारा से सामने आई है। पहले तो शनिवार की देर में रात घर के निकट टहल रही गर्भवती महिला (Pregnant woman) को अगवा कर लिया गया। फिर उसके साथ गैंगरेप कर दिया गया। महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप तीन युवकों पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गर्भवती महिला को बेहोशी की ही अवस्था में पटना जंक्शन के निकट रेल लाइन पर फेंक कर फरार हो गए। जब पीड़िता को होश आ गया तो उसने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोच लिया। जीआरपी ने पीड़िता को महिला थाने पहुंचाया। वहां जीआरपी ने पीड़ित महिला समेत आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला थाना अध्यक्ष किशोरी सहचरी ने बताया कि तीन आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। गैंगरेप के केस में दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों की शिनाख्त अंकित और विशाल के तौर पर हुई है। आरोपी दोनों युवक सिपारा निवासी हैं। तीसरे आरोपी की खोजबीन में पुलिस (Police) छापेमारी कर रही है। पीड़ित महिला का मेडिकल करा दिया है। पीड़िता का फर्द बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस आज पीड़ित महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। 24 साल की पीड़ित महिला मूल रूप से लखीसराय जिले की निवासी है। एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। महिला का पति पेट्रोलियम कंपनी में कार्य करता है। बताया गया है कि वारदात वाले दिन की रात में पीड़िता का पति काम करने के लिए गया हुआ था। इस बीच रात में लगभग 10 बजे गर्भवती महिला घर से बाहर टहलने के लिए निकल गई। उसी वक्त वहां दो युवक आ धमके व महिला से बदसलूकी करने लगे।

फिर दोनों युवकों ने महिला का मुंह दबाया और उसे उठाकर निकट के खेत में लेकर चले गए। जहां एक युवक ने कॉल कर अपने एक दोस्त को भी बुला लिया। महिला ने दुष्कर्म का विरोध भी जताया। इसपर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की। इस बीच तीसरा युवक भी मौके पर पहुंच गया। फिर तीनों युवकों ने बारी-बारी से गर्भवती महिला के साथ रेप किया।

Tags

Next Story