अपहरण कर गैंगरेप के प्रयास में थे बदमाश, पुलिस ने समय रहते ऐसे बचाई 20 वर्षीय महिला की इज्जत

बिहार (Bihar) के गया (Gaya) जिले में पुलिस (Police) की तत्परता ने एक महिला की अस्मत (woman's pride) को तार-तार होने से बचा लिया। सूचना मिलते ही बिना देर किए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पुलिस को आते देख करीब चार से पांच युवक फारार हो गए। ये ही लड़के अगवा करने के बाद महिला के साथ गैंगरेप करने के प्रयास (gang rape attempt) थे।
यह शर्मनाक वारदात गया जिले के मुफस्सिल थाना स्थित मानपुर पुल के नीचे फल्गु नदी के निकट अंजाम दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ मंनचले एक महिला के साथ छेड़छाड़ (molesting woman) कर रहे हैं। साथ ही ये युवक महिला के साथ गैंगरेप करने के प्रयास में भी हैं। पुलिस ने बिहार बिना देर किए मामले को गंभीरता से लिया और उचित कार्रवाई की।
पुलिस देखते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस 4 बाइक भी जब्त की हैं। पुलिस ने पीड़िता को मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। जहां पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि वह सोमवार शाम को बाजार से वापस अपने घर वापस लौट रही थी। इस बीच मानपुर बाईपास के निकट पहचान वाले दो युवक उसे मिले। इन लड़कों ने उसे उसके घर पहुंचाने का भरोसा दिया। इसपर वह उनकी बाइक पर बैठ गई। ये लड़के बाइक से महिला को पुल के नीचे फल्गु नदी के किनारे लेकर पहुंच गए।
इस बीच वहां पर कुछ और लड़के पहुंच गए। यहीं पर ये युवक महिला के साथ हथियार के बल पर रेप की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है। इस वजह से वह मेडिकल जांच नहीं कराएगी।
गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि एक महिला को फल्गु नदी की तरफ जाते देखा गया, इसी महिला के पीछे दो से तीन बाइक पर कुछ लड़के भी सवार होकर जा रहे थे। जानकारी मिलने पर मामले में तुरंत एक्शन लिया गया। गश्ती दल की पुलिस टीम पुल के नीचे पहुंची। यहां पर कई युवक एक 20 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। यहां से सभी लड़के अंधेरा का लाभ उठाते हुए नदी की ओर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान करा दिया है। पीड़िता ने रेप होने के आरोप से इंकार किया है। वहीं पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से भी मना कर दिया है। पीड़ित युवती को शादीशुदा बताया गया है। वर्तमान में पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS