गायत्री देवी बोलीं - अक्ल के अंधों 'हिन्दू या मुस्लिम खतरे' में नहीं, खतरे में है 'हमारे बच्चों का भविष्य'

बिहार राजद की महिला प्रदेश महासचिव गायत्री देवी ने मंगलवार को ट्वीट के जरिये अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने इसको लेकर जनता से भी जाग जाने की अपील की है। गायत्री देवी ने जनता को 'अक्ल के अंधों' बताते हुये लिखा कि अक्ल के अंधों 'हिन्दू या मुस्लिम' खतरे में नहीं है। बल्कि, हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है। देश में नौकरी खतरे में हैं। देश की रेल प्रणाली पर खतरा मण्डरा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था खतरे में है। देश के संविधान पर भी संकट के बादल मंण्डरा रहे हैं। अंत में गायत्री देवी ने लिखा कि खतरे में 'हिन्दू या मुस्लिम' बिल्कुल नहीं है। बल्कि हमारे सभी के बच्चों का भविष्य खतरे में है।
टीईटी अभ्यर्थियों के साथ है बिहार युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता : गुंजन पटेल
बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने भी मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से एक बार फिर नीतीश कुमार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार हर बहाली की तरह प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती को भी कोर्ट में फंसा कर टीईटी अभ्यर्थियों को आखिर कब तक गुमराह कीजिएगा? गुंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार तो अब युवा विरोध के पर्याय बन गए हैं। वहीं गुंजन पटेल ने भरोसा देते हुये कहा कि इस अन्याय के खिलाफ बिहार युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता का टीईटी अभ्यर्थियों के साथ रहा था और अब भी सहयोग कर रहा है। इसके अलावा गुंजन पटेल ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों के साथ बिहार युवा कांग्रेस का हर साथी भविष्य में भी साथ ही रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS