संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार, धरने पर बैठी प्रेमिका तो प्रेमी परिवार के साथ हुआ फरार, गांव वालों ने लिया फैसला

यूपी के बरेली जिले से एक अनौखा मामला समाने आया है। जहां बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली प्रेमिका बरेली में अपने ही प्रेमी के घर के सामने धरना पर बैठ गई। यह देखकर लड़के के घर वाले घर छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि बरेली का लड़का और कटिहार की लड़की की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। वहीं से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। उसके बाद लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर घर मिलने के लिए बुलाया। घर पर बुलाने के बद लड़का ने लड़की के साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। इसे बाद लड़का उसको अपने एक रिस्तेदार के घर उसे हरियाणा ले गया यहां पर भी लड़के ने उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में लड़का शादी के लिए मना करने लगा। इसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुबातिक, बिहार के जिला कटिहार की 25 वर्षीय युवती शीशगढ़ के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के घर मेहमानदारी में आई थी। उन्हीं दिनों शाही क्षेत्र के गांव धनेली का युवक भी वहां रिश्तेदारी में आया हुआ था। वहीं, दोनों की आंखें मिलीं और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।
आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे घर ले आया था और कई दिन दुराचार के बाद हरियाणा में अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। कुछ दिन रहने के बाद उसे वापस उसकी बहन के यहां गांव में छोड़ आया। लड़की का आरोप था कि वह निकाह के वादे से मुकर गया।
प्रेमिका जब फोन करती तो वह उससे सीधे मुंह बात नहीं करता था। प्रेमिका ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोपहर में प्रेमी के घर पर जा पहुंची और दरवाजे पर जम कर बैठ गई। युवती के धरना देने पर प्रेमी के परिजन घर में ताला लगाकर भाग गए।
युवती ने डायल 112 पर फोन किया तो आरोप है कि पुलिस उल्टा युवती पर ही घर जाने का दबाव बनाने लगी, मगर युवती वहां से नहीं हिली। रात के करीब डेढ़ बज गए। लड़की को बैठे देख कर काफी ग्रामीण वहां जमा हो चुके थे। इसी बीच प्रेमी के परिजन लौटे।
युवती को वहां बैठा देखकर वे वापस जाने लगे थे तब कुछ जम्मेदार ग्रामीणों ने समझाया और लड़के और परिजनों को निकाह के लिये मनवाया। इसके बाद मौलवी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका का युवती की बहन के घर पर निकाह कराया गया। इसके बाद खुशी-खुशी वह दुल्हन को विदा कराकर लौट आया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS