50 वर्ष से ऊपर के कर्मियों की नौकरी पर मंडराया खतरा, काम में ढिलाई बरती तो सेवानिवृत कर देगी नीतीश सरकार

बिहार (Bihar) में 50 साल से अधिक की उम्र वाले सरकारी कर्मियों ने यदि अपने कार्य में ढिलाई बरती तो नीतीश सरकार (Nitish Kumar Government) ऐसे कर्मियों को वक्त से पहले सेवानिवृत (retired) कर सकती है। ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) द्वारा ऐसी एक समिति भी गठित कर दी गई है। यह समिति 50 वर्ष उम्र पार वाले कर्मियों की कार्य करने की क्षमता को परखेगी। यदि किसी कर्मी का आचरण या कार्य करने की क्षमता बेहतर नहीं है तो ऐसे कर्मियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। इस समिति के गठन होने के बाद से ही राज्य में पचास वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मियों के बीच खलबली मची हुई है।
आपको बता दें, सूबे में ग्रेड ए, बी व सी स्तर के अधिकारियों व कर्मियों के लिए भिन्न-भिन्न समिति बनाई गई है। ए ग्रेड वाली समिति में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस समिति में विभाग के विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, प्रशासा अधिकारी स्थापना व सहायक सदस्य रहेंगे।
वहीं बी ग्रेड स्तर की समिति में अपर सचिव, संयुक्त सचिव अध्यक्ष होंगे। इस समिति में उप सचिव, अवर सचिव सहायक सदस्य रखे गए हैं। इसी प्रकार ग्रेड सी की समिति में संयुक्त सचिव अध्यक्ष रहेंगे। वहीं इस समिति में उप सचिव, अवर सचिव सहायक सदस्य रहेंगे।
आपको बता दें कि जिन सरकारी कर्मियों की उम्र किसी वर्ष जुलाई से दिसंबर में 50 वर्ष से अधिक होने वाली हो तो उनके केस की समीक्षा समिति उसी वर्ष जून में करेगी। ऐसे ही जिन कर्मियों की उम्र किसी वर्ष में जनवरी से जून महीने में 50 वर्ष से अधिक होने वाली हो तो उनके केस की समीक्षा बीते साल दिसंबर में की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS