Bihar: पूर्वी चंपारण में धान की सरकारी खरीद शुरू, जानें कितना मिलेगा भुगतान

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के किसानों के लिये खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने मंगलवार को पताही प्रखंड के बोकाने कलां पैक्स में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पताही प्रखंड के बोकाने कलां पैक्स कार्यक्रम में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने पूर्वी चंपारण में धान उगाने वाले किसानों के लिये एक और खुशखबरी वाली जानकारी दी है। पूर्वी चंपारण डीएम ने बताया कि धान की सरकारी अधिप्राप्ति में किसानों को ग्रेड वन धान के लिए प्रति क्विंटल 1888 और सामान्य धान की खरीद पर 1868 रुपये का भुगतान किया जायेगा।
#पूर्वी_चंपारण जिले में धान की सरकारी खरीद शुरु हो गयी है । पताही प्रखंड के बोकाने कलां पैक्स में एक कार्यक्रम में @Dm_Motihari शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि अस्सी हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है ।
— AIR News Patna (@airnews_patna) December 1, 2020
रिपोर्ट @ आलोक कुमार pic.twitter.com/hsSthNFTM9
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS