बिना दूल्हा ससुराल पहुंची दुल्हन का लाठी-ड़डों से हुआ स्वागत, चौंकाने वाली है वजह

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले से एक अजब-गजब मामला (strange case) सामने आया है। यहां एक दूल्हा (groom) अपने घर जाते वक्त बीच रास्ते से फरार हो गया। इसके बाद दुल्हन (Bride) अकेली ही अपनी ससुराल (Laws house) पहुंच गई। यहां दुल्हन का ऐसा स्वागत हुआ कि वह सीधे पुलिस (Police) के पास पहुंच गई। जहां उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। वहीं मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) हो रही है।
यह हैरतअंगेज मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरुआ थाना इलाके स्थित रेडबिगहा से सामने आया है। यहां एक युवक शादी करने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को विदाई करके अपने घर लेकर जा रहा था। ये युवक अकेली ही दुल्हन को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। इसके बाद अपने पति को खोजते-खोजते प्रेमिका से बनी दुल्हन बिना दूल्हे के अकेली ही अपनी ससुराल पहुंच गई। यहां दुल्हन के लिबास में एक लड़की को देखते ही युवक के परिजन दंग रह गए। यहां दूल्हे बिना पहुंची दुल्हन का स्वागत भी परपंरागत तरीके से नहीं किया गया। बल्कि ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन का स्वागत आरती की थाली के बजाय लाठी डंडे से किया। इसके बाद तो युवक के गेट पर हंगामा हो गया। वहां काफी ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नई नवेली दुल्हन के साथ हो रही मारपीट को देखकर गांव वाले भी दंग रह गए।
यह पूरी कहानी धनरुआ थाने के रेडबिगहा की बताई जा रही है। यहीं के निवासी युवक साहिल कुमार का प्रेम प्रसंग (Love Affair) करीब 2 साल से चक्रमासी गांव की रहने वाली एक युवती (Girl) से चल रहा था। युवक साहिल शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए चक्रमासी गांव पहुंचा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में युवक ने ग्रामीणों के दबाव में आकर युवती का जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। फिर ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद गांव वालों ने प्रेमिका से बनी दुल्हन को उसके प्रेमी यानी कि बॉयफ्रेंड के साथ विदा कर दिया।
बीच रास्ते में दुल्हन को अकेली छोड़ भाग गया दूल्हा
युवक साहिल वहां अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने घर के लिए चल दिया। ससुराल में कैसा स्वागत होगा, इस तरह की बातें नववाहिता के मन में चल रही थीं। पर दुल्हन का यही भ्रम बीच रास्ते में ही टूट गया। क्योंकि प्रेमी से उसका पति बना युवक उसको अकेली छोड़कर बीच रास्ते से ही चंपत हो गया। ऐसे में पति की तलाश करते-करते नव विवाहिता बिना दूल्हे के ही अपनी ससुराल पहुंच गई।
दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
यहां ससुराल वालों को उसने स्वयं को साहिल की पत्नी बताया। जहां लड़के की दादी, मां और बहन ने आरते के बजाय लाठी और डंडों से दुल्हन का स्वागत किया। दुल्हन के साथ हो रही मारपीट को देखकर मौके पर गांव के लोगों की भी भीड़ जुट गई। यहां पर युवती लोगों को अपनी शादी का वाक्या भी सुना रही थी। दुल्हन ने लोगों को विवाह की वीडियो भी दिखाई। लेकिन यहां पर उसको किसी ने पक्ष नहीं लिया। साथ ही ससुराल वाले घर में प्रवेश पाने में नव विवाहिता नाकाम हो गई। इसके बाद थक हार कर दुल्हन सीधे धनरूआ थाने पहुंची। जहां पर उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। साथ ही खुद को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही पुलिस ने युवती को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS