शादी समारोह में अचानक पहुंची दूल्हे की पहली पत्नी ने किया हंगामा, मामले को जानकर दुल्हन भी रह गई दंग

बिहार (bihar) की राजधानी पटना (Patna) में चल रहे एक शादी समारोह (wedding ceremony) में स्थितियां उस वक्त हैरान कर देने वाली हो गईं। जब एक महिला अचानक से उस शादी (wedding) समारोह में आ पहुंची। जिसने दूल्हे को अपना पति (Husband) बताया और हंगामा करने लगी। पूरे मामले को जानने के बाद शादी समारोह में मौजूद हर कोई हैरान हो गया।
जानकारी के अनुसार, पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के एक होटल में बीते मंगलवार की देर रात में शादी हो रही थी। जहां पर जमकर हंगामा हुआ। वाक्या ये था कि एक युवक यहां पर किसी दूसरी युवती से अपना विवाह (marry another girl) रचा रहा था। इस बात की जानकारी युवक की पहली पत्नी (first wife) को भी किसी तरह मिल गई। जिस पर वह तुरंत अपने परिजनों को लेकर उक्त होटल जा पहुंची। जहां पर हंगामा करते हुए महिला ने अपने पति की शादी का विरोध (protest against husband's marriage) किया। महिला का कहना था कि ये युवक पहले से शादीशुदा है व वो उसकी पत्नी हैं। उसने बताया कि हम दोनों को कए 8 वर्षीय बच्ची भी है। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे तलाक दिए बिना अपना दूसरी विवाह रचा रहा है। इस दौरान दूल्हे के परिजनों का कहना था कि उक्त महिला से तलाक हो चुका है। इस मामले पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। मामले पर पाटलिपुत्र थाना पुलिस का कहाना है कि मामले को लेकर शिकायत लिखित या मौखिक नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की देर रात में पाटलिपुत्र क्षेत्र के लोयला स्कूल के सामने एक होटल में शादी कार्यक्रम चल रहा था। वहीं शादी समारोह में पहुंचे मेहमानों की आवभगत हो रही थी। जहां पर दूल्हा और दुल्हन फेरे लेने की तैयारी में थे। उसी वक्त अचानक एक युवती पहुंची। जिसने कहा कि वह शादी कर रहे दूल्हे की पत्नी है। हमारी एक आठ वर्षीय बेटी भी है। हम दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। हम दोनों का केस अदालत में विचारधीन है। महिला इस शादी को रोकने के प्रयास में थी। वहीं युवक तलाक दिए बिना अपनी दूसरी शादी रचा रहा था। वही दूल्हे के परिजनों ने कहा कि उनके बीच तलाक हो गया है। इसके बाद ही वह दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है। महिला द्वारा किए गए हंगामे की वजह से शादी समारोह में पहुंचे मेहमान भी असहज हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को जानकर दुल्हन भी हैरान रह गई।
पुलिस से नहीं की किसी पक्ष ने शिकायत
मामले की जानकारी पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। जिसने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर किसी तरह मामले को शांत कराया। मामले पर पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों ओर से मामले को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। वहीं युवक को एक नामी किताब दुकान के मालिक का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं पूर्व पत्नी को एक बड़े कोचिंग संचालक की बहन बताया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS