मंडप में दुल्हन को छोड़कर दूल्हा हो गया फरार, छह माह से दोनों रह रहे थे लिव-इन-रिलेशनशिप में

मंडप में दुल्हन को छोड़कर दूल्हा हो गया फरार, छह माह से दोनों रह रहे थे लिव-इन-रिलेशनशिप में
X
बिहार के पटना में एक अजीब मामला सामने आया है। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला एक युवक शादी के दौरान फरार हो गया। दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा था। लेकिन फेरों से ऐन वक्त पहले वह मौके से गायब हो गया।

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) में एक अजीब मामला सामने आया है। लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहने वाला एक युवक शादी के दौरान फरार हो गया। दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा था। लेकिन फेरों से ऐन वक्त पहले वह मौके से गायब हो गया। बताया गया है​ कि युवक और युवती छह माह पहले घर से भाग गए थे। पुलिस और परिजनों के दवाब के बाद दोनों वापस आए थे। जिसके बाद दोनों के परिजनों की तरफ से शादी का फैसला किया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पुनपुन थाने के बेला बराह गांव की है। बेला बराह गांव निवासी दिलीप पासवान की बेटी अमृता की शादी एनखा गांव निवासी धुरखेली पासवान के बेटे से साथ होनी थी। शादी में शामिल होने के लिए दोनों पक्षों के लोग उलार सूर्य मंदिर पहुंच गए थे। वहां शादी की रस्म अदायगी की जा रही थी। लेकिन दूल्हा मौका पाकर वहां से फरार हो गया। उसके जाने के बाद तलाश शुरू की गई। बताया गया है कि दूल्हे की तलाशने के चक्कर में दूल्हा पक्ष के अन्य लोग भी वहां चुपचाप खिसक गए।

दोनों पिछले छह माह से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। हालांकि, प्रेेमी की तरफ से की गई हरकत के बारे में प्रेमिका भी नहीं समझ पा रही है। बताया गया है कि ये दोनों प्रेम प्रसंग के चलते छह माह पहले भाग गए थे। परिजनों और पुलिस के दवाब की वजह से वापस आए थे और पिछले छह माह से छह माह से दोनों साथ में रह रहे थे। हालांकि, दूल्हे पक्ष का कहना है कि उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। दूल्हा के फरार होने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईट पत्थर चले। घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए है।

Tags

Next Story