Bihar: आरा में शादी समारोह में दो जगह हर्ष फायरिंग, दूल्हे की मां सहित 4 लोग घायल

Ara Harsh Firing: बिहार (Bihar) में हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) की घटना दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। पुलिस के सख्त निर्देश के बावजूद भी लोग शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। इस बार भोजपुर जिले से हर्ष फायरिंग की दो घटना सामने आई है, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मां को पेट में गोली लग गई। इसके बाद पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दूल्हे की मां को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला तारामुनी कुंवर के बड़े बेटे तुलसी सिंह ने बताया कि रोहतास (Rohtas) जिले के शंकरपुर गांव के रहने वाले वकील यादव के घर से उनके छोटे भाई का तिलक आया था। तिलक समारोह के दौरान जब उनकी मां कुर्सी पर बैठी थी, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली उसके मां को आ लगी। गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीें मिल पाई है।
Also Read- Bihar: छपरा में हर्ष फायरिंग, गायिका निशा उपाध्याय घायल
दूसरी घटना आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां एक विवाह समारोह में द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में 3 लोग घायल हो गए। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय लखन राय, बक्सर (Buxer) जिला निवासी लालमोहन यादव के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव और बारा गांव निवासी बालक यादव के 42 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीरथ थाना क्षेत्र के उत्तरदहा गांव से बसंतपुर गांव निवासी कन्हैया यादव के घर से बारात आई थी। द्वारपूजा की रस्म के समय वधू पक्ष द्वारा हर्ष फायरिंग की जाने लगी, जिसमें फोटोग्राफर समेत 3 लोग घायल हो गए। मुफस्सिल थाना इंचार्ज संजय सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS