Veer Kunwar Singh विजय उत्सव पर टूटा एक साथ ध्वजारोहण का रिकॉर्ड, सम्राट विक्रमादित्य के वंशज थे वीर कुंवर सिंह

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शनिवार को वीर कुंवर सिंह (Veer Kunwar Singh ) के विजय उत्सव के अवसर पर बिहार के आरा के जगदीशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने इस दौरान करीब एक लाख तिरंगा लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। सबसे पहले भारत माता के जयघोष के साथ अमित शाह ने अपना संबोधन शुरु किया। उन्होंने जगदीशपुर को महापुरुषों की धरती बताया है।
गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जगदीशपुरा 75 हजार 700 तिरंगा एक साथ लहराए गए। जो कि एक विश्व रिकार्ड भी बना है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान (Pakistan) के नाम था। पाकिस्तान में 57 हजार ध्वज फहराने का रिकॉर्ड टूट गया है। ये हेलीकॉप्टर (Helicopter) के जरिये जगदीशपुर पहुंचे और विजयोत्सव समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लाउंज में अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बीच बातचीत हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत बीजेपी के मंत्री और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।
बाबू कुंवर सिंह के बारे में जानिये
स्वतंत्रता सेनानी (freedom fighter) बाबू कुंवर सिंह नाम सम्मान से लिया जाता है। 1857 की क्रांति उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही गुरिल्ला युद्ध के जरिये अंग्रेजी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया था। ये बिहार के उज्जैनिया परमार क्षत्रिय और मालवा (Malwa) के प्रसिद्ध राजा भोज के वंशज हैं। इसी वंश में महान सम्राट विक्रमादित्य (emperor vikramaditya) भी हुए थे। अंग्रेजों से लोहा लेते समय 80 साल की उम्र में उनको हाथ में गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद ही अपना हाथ काट लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS