1 लाख रुपये किलो वाली सब्जी उगाने का दावा निकला झूठा, परिवार वालों ने ही खोल दी पोल

बिहार (Bihar) का औरंगाबाद (Aurangabad) जिला बीते दिनों में एक अजब कारनामे करने का दावा करने के चलते सुर्खियों में छा गया था। जहां एक किसान ने दावा किया था कि वो अपने खेत में हॉपशूट्स (Hop shoots) नाम की सब्जी उगाते हैं। इस खबर के बाद उक्त किसान एक झटके में चर्चित हो गया। सभी जगहों पर उसकी सफलता की चर्चाएं होने लगीं। लेकिन किसान के दावे के पोल उसके परिवार के लोगों ने ही खोल दी है। परिवारजनों ने बताया कि यहां उन्होंने कभी भी इस सब्जी की खेती होती ही नहीं है।
कुछ दिनों पहले तमाम मीडिया चैनलों एवं समाचार पत्रों में यह खबर आई थी। जिसके बाद किसान अमरेश सिंह बिहार के साथ-साथ देशभर में चर्चा में छा गया। जब उनके गांव करमडीह में जाकर हॉप शूट्स की सच्चाई के बारे में पता किया गया तो उनके बेटे शुभम सिंह ने बताया कि हॉप शूट्स की खेती इस गांव में नहीं होती है। उनका ये भी कहना था कि मानसून के अनुसार इस क्षेत्र में हॉपशूट्स की खेती संभव ही नहीं है।
शुभम ने कहा कि हॉप शूट्स की खेती यहां कभी नहीं की गई है। उक्त खबर पूरी तरह से झूठी है। यह भी बात सामने आई है कि पूरे औरंगाबाद जिले में किसी भी स्थान पर हॉप शूट्स की खेती नहीं होती है। वहीं किसान अमरेश के पिता ने बताया कि उनके द्वारा कभी भी इस पौधे को देखा नहीं गया है। ना यहां कभी इसकी खेती हुई है।
हॉप शूट्स की खेती के नाम पर एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें किसान अमरेश सिंह एक खेत में बैठा हुआ भी दिखाई दे रहा है। अमरेश दावा कर रहा है कि यह हॉप शूट्स की खेती है। वायरल तस्वीर की बारीकी से जांच की तो उक्त तस्वीर गलत साबित हुई। वो जिसे हॉप शूट्स की खेती बता रहा था वो सच्च में मेंथा की खेती है। कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद ने भी इस खबर को पूरी तरह से झूठ बताया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS