नवादा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 5 की हालत नाजुक

Nawada: नवादा में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाके में तरफ अफरा तफरी मच गई। घटना की आहट लगते ही वहां आसपास के लोग पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना नवादा के फोरलेन रसूलनगर के पास हुई है। इसके जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंडन संस्कार में जाते समय हुई घटना
घटना के बारे में मिली जानकारी में बताया गया है कि राजगीर के कोनार से ट्रैक्टर पर सवार होकर करीब 30 लोग किसी बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक टैंकलोरी से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया।
यह भी पढ़ें:- मथुरा में नाबालिक की दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने 50 दिन के अंदर सुनाई फांसी की सजा
ट्रैक्टर के पलटने से सभी सवारी नीचे गिर गए, जिससे उनको काफी चोट आई हैं। घायलों की चीख पुकार से वहां के आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS