इंसानी हड्डियों से बांसुरी तैयार करने वाला शख्स गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई और चौंकाने वाले खुलासे

बिहार के सीतामढ़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 20वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवानों ने बिहार से टच होने वाली सीमा भारत-नेपाल मेजरगंज बॉर्डर पर दर्जनों हड्डियों के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान शख्स के थैले से 22 इंसानी खोपड़ी व मानव शरीर के अन्य हिस्सों की दर्जनों हड्डियां बरामद हुई। आरोपी शख्स ने पूछताछ के दौरान बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसकी बातों को सुनकर मौजूद एसएसबी के जवान भी अचंभे में पड़ गए। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वो इन मानव हड्डियों का इस्तेमाल करके बांसुरी बनाने का कार्य करता है।
बताया जा रहा है कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने जिस शख्स को इंसानी हड्डियों के साथ दबोचा है। वह शख्स स्थाई रूप से नेपाल का निवासी है। शख्स ने कहा कि वो इन मानव हड्डियों को नेपाल के काठमांडू शहर ले जाने वाला था। साथ ही उसने कहा कि वो इन मानव खोपड़ियों व हड्डियों को वहां पहुंचकर एक व्यापारी को बेचता। वहीं एसएसवी के जवानों के गले से मानव हड्डियों के इस्तेमाल से बांसुरियां बनाने की बात नहीं उतर रही है। एसएसबी के जवानों को संदेह है कि ये मानव तस्करी से जुड़ा केस भी हो सकता है।
एसएसबी जवानों की गिरफ्त में आए शख्स ने बताया कि उसका नाम राम सोगारथ महतो है। आरोपी शख्स ने बताया कि वो इन मानव हड्डियों को पटना स्थित गंगा नदी से निकालकर लाया है और नेपाल ले जा रहा है। आगे की जांच पड़ताल के लिए अब बरामद की गई मनाव खोपड़ियों, हड्डियों व तस्कर से बरामद अन्य सामान को एफएसएल जांच हेतु भेजा जा रहा है। एसएसबी को संदेह है कि शख्स लंबे समय से हड्डियों की तस्करी के कारोबार से जुड़ा है। अरोपी श्ख्स से पूछताछ हो रही है कि इस कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एसएसबी एसआई प्रेम सिंह के बयान के आधार पर संबंधित पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार पकड़े गए शख्स को बीते शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं कि इंसानी हड्डियों की मांग विदेशों में अधिक है। इस बांसुरी की कीमत सैकड़ों डॉलर में बताई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS