नीलगाय को मारने से रोका तो शिकारियों ने पशुपालक को ही उतार दिया मौत के घाट

नीलगाय को मारने से रोका तो शिकारियों ने पशुपालक को ही उतार दिया मौत के घाट
X
बिहार के मुंगेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शिकारियों ने चरवाहा (पशुपालक) की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी ही विभत्व और मानवता को शर्मसार कर देने की वारदात सामने आ रही है। मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नीलगाय 'आवारा पशु' का शिकार करने से मना करने पर भैंस चरवाहा (पशुपाल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि खगड़िया जिला के गोगरी निवासी विजय यादव व उसका छोटा भाई मंटू यादव दोनों भाई मुफस्सिल थाना इलाके के तारापुर दियार इलाके में कई दिनों पहले से आए हुए थे। दोनों भाई अपनी 40 भैसों को कई दिनों से दियारा क्षेत्र में चरा रहे थे। इस बीच मो. तनवीर (मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरधा गांव निवासी) अपने 3 अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस होकर तारापुर दियार क्षेत्र में पहुंचा और नीलगाय का शिकार करना शुरू कर दिया। यह देखकर चरवाहा विजय यादव और अन्य लोगों ने नीलगाय का शिकार करने से आरोपियों से मना किया। इस पर मो. तनवीर ने अपने असलहा से विजय यादव के मुंह में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मो. तनवीर अपने साथियों समेत मौके पर से फरार हो गया।

दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने तुरंत हत्या की वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक विजय यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस हत्या मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story