पत्नी ने 5वें बच्चे को जन्म देने से किया इन्कार, तो पति ने क्रूरता की सारी हदें की पार

बिहार के नालंदा जिसे से एक बड़ी ही क्रूरता भरा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां एक गर्भवती महिला ने पांचवें बच्चे को जन्म देने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद निर्दयी पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ निर्दयता की सारी हदें पार कर दी गई। इस बात से गुस्साये पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब से हमला बोल दिया। इस वजह से गर्भवती महिला का चेहरे और शरीर के अन्य अंग बुरी तरह से झुलस गये हैं। यह घटना नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित महिला को उपचार के लिये पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने भी मामले के संज्ञान में आने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि आरोपी पति फरार है व खोजने के प्रयास किये जा रहे है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
मामले को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि तबरेज आलम की 30 वर्षीया पत्नी को पहले से ही चार बच्चे हैँ। पीड़ित महिला अब पांचवें बच्चे को जन्म देना नहीं चाह रही थी। वह पति से अपना गर्भपात करने की सलाह दे रही थी। इससे पति तबरेज आलम बुरी तरह गुस्सा हो गया और इसी मसले को लेकर पति-पत्नी के बीच करीब तीन दिनों तक विवाद होता रहा है। इसको लेकर उन दोनों में शुक्रवार को विवाद और ज्यादा गहरा गया। इससे खफा तबरेज आलम ने गर्भवती पत्नी के चेहरे पर तेजाब से हमला बोल दिया। जिससे पीड़िता का चेहरा व शरीर के अन्य कई बुरी तरह से झुलस गये हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
बच्चों का रो-रोकर है हाल बुरा
पड़ोसियों को महिला की स्थिति देखकर दया आई। जिसके बाद उसे पड़ोसियों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पीड़िता को चिकित्सकों ने बिहारशरीफ के अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। यहां भी पीड़िता को प्राथमिक उपचार ही किया और यहां से उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यहां अब पीड़ित महिला का ईलाज चल रहा है। डॉक्टर यहां महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। वहीं डॉक्टर महिला के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कर रहे हैं। वारदात के बाद से ही उसके बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS