फोन करके मक्के के खेत में मिलने के लिए बुलाई पत्नी और पति ने कर दिया ये कांड

भागलपुर (Bhagalpur) 'नवगछिया' 'Navgachiya' के रंगरा ओपी क्षेत्र (Rangra OP Area) से एक सनसनीखेज हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। जहां मक्के के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद (dead body of woman) हुआ है। मृतक महिला के शव की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र (Gopalpur police station area) के लक्ष्मीपुर में रहने वाले गोपाल मंडल की पत्नी शेखा देवी के तौर पर की गई है। इस मामले को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं महिला के मायके के लोगों ने उसके पति गोपाल मंडल के खिलाफ हत्या का केस (Murder case) दर्ज करवा दिया है।
महिला शेखा देवी अपने मायके में रह रही थी। जो होलिका दहन के दिन यानि कि पांच दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। इस संबंध में मृतक महिला के पिता घनश्याम मंडल ने संबंधित पुलिस थाने को प्राथमिकी दी थी। प्राथमिकी में पिता ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या के इरादे से अपनी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि महिला की होलिका दहन के दिन ही धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया।
पति के बुलावे पर घर से निकली थी महिला
मृतका के पिता घनश्याम मंडल का आरोप है कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से उनकी बेटी की लाश को मक्के के खेत में फेंका गया है। पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी शेखा देवी होलिका दहन वाले दिन अपने पति से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। फिर बेटी ने अपनी मां को फोन देते हुए कहा कि पति ने उसे पीपल के पेड़ के पास मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद वो घर से पति से मिलने के लिए निकल गई। जो फिर कभी जिंदा घर वापस नहीं लौट सकी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है।
अवैध संबंध का शक बना हत्या का कारण
गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर संदिग्ध जगहों पर महिला की तलाश की। इस खोजबीन के दौरान मक्के के खेत में महिला का शव बरामद हो गया। पुलिस को शक है कि पति ने अवैध संबंध के शक के चलते महिला की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। पति ने पुलिस पूछताछ में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर देने की बात स्वीकार की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS