पत्नी द्वारा भाभी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ना पड़ गया महंगा, अब बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Illegal Relations: बिहार के भागलपुर जिले में नवगछिया आदर्श थाना इलाका स्थित एक गांव में बुधवार को अवैध संबंधों के विरोध के चलते पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को एक बेरहम पति ने अंजाम दिया। मीडिया की खबरों के अनुसार महिला के पति मिंटू राय के अपनी भाभी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की चचेरी बहन की शिकायत पर नवगछिया आदर्श थाने में हत्या का केस दर्ज हो गया है। वहीं पुलिस ने अपनी भाभी के साथ फरार आरोपी पति को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
मीडिया की खबरों ने अनुसार पति मिंटू को आपनी भाभी के महिला (पत्नी) ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिस का पत्नी ने विरोध किया और शोर मचा दिया। इस बात से गुस्साए पति मिंटू राय ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को ईंट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की चीखें सुनने के बाद भागकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच पकड़े जाने के भय से मिंटू राय और उसकी भाभी वहां से फरार हो गये। उसकी चचेरी बहन ने दोनों की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मृतक महिला एक चौकीदार की बेटी बताई जा रही है। उसकी चचेरी बहन के बताए अनुसार उसके जीजा मिंटू राय के अपनी भाभी के साथ नाजायज रिश्ते थे। बताया जा रहा है हत्यारोपी पिंटू कहीं बाहर रहकर कार्य करता था। जो 10 दिन पूर्व ही अपने घर आया हुआ था। इन 10 दिनों में भी पिंटू राय अधिक समय अपनी भाभी के साथ ही बिताया था। उसकी पत्नी उसकी इस हरकत पर भी लगातर विरोध जाहिर कर रही थी। इस बुधवार की सुबह को महिला ने अपने पति को उसकी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसका महिला ने विरोध जताया। इस पर पति ने भाभी के साथ मिलकर उसको पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने महिला के चेहरे को ईंस से बुरी तरह कुचल दिया था।
महिला की हत्या की वारदात की सुचना पर उसकी मां भी पहुंच गईं। जो मां बेटी के शव पर बुरी तरह से बिल्लाप कर रही हैं। बताया जाता है कि वो इस दौरान बेहोश भी हो जाती हैं। इसके अलावा महिला की लाश पर उसका पांच साल का बेटा व उसकी अन्य चचेरी बहनें भी लगातार रो रही हैं। जिनका भी रो-रोकर हाल है। इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को लेकर गांव में भी गुस्सा व्याप्त है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS