अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध तो पति समेत कई लोगों ने पीट-पीटकर कर दिया ये हाल

अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध तो पति समेत कई लोगों ने पीट-पीटकर कर दिया ये हाल
X
बिहार के मुंगेर में एक महिला को अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया है। इसपर पति समेत उसके ससुराल पक्ष के कई लोगों ने जमकर महिला के साथ मारपीट की। इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) जिले से बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने पति के नाजायज रिश्ता (husband illegitimate relationship) का विरोध करने पर एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया (beaten to death) गया है। अवैध संबंधों की वजह से हत्या (Murder) कर दिए जाने का मामला जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। महिला की हत्या (murder of woman) करने का आरोप पति समेत उसके परिजनों पर लगा है। इन्हीं लोगों ने महिला को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज (murder case registered) कराया गया है।

मृतका के भाई महकोला गांव के रहने वाले अनिल बिंद ने बताया है कि हमारी बहन सुनीता देवी का विवाह सुल्तानगंज थाना इलाके के असियाचक गांव के रहने वाले अमर बिंद से हुआ था। सुनीता के पति अमर बिंद का एक नजदीकी रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध है। जब सुनीता देवी को अपने पति के अवैध संबंध का पता चला तो उसने पति के इन नाजायज रिश्तों का काफी विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर पति अमर बिंद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ममता देवी, राजकुमार बिंद, सबोजिया देवी ने मिलकर शुक्रवार को सुनीता देवी के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की पूरी वारदात सुल्तानगंज थाना इलाके के असियाचक गांव में शुक्रवार को अंजाम दी गई। इस मारपीट से सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर जख्मी सुनीता देवी को उसके परिजन हवेली खड़गपुर लेकर आए।

यहां पहुंचकर सुनीता देवी ने उन्हें पूरी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद सुनीता को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर सुनीता की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हवेली खड़गपुर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां से पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भिजवा दिया। हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर उसके पति अमर बिंद, ममता देवी, राजकुमार बिंद, सबोजिया देवी को नामजद किया गया है। फर्द बयान को सुल्तानगंज थाना भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।

Tags

Next Story