पति की मौत के बाद जन्मी बेटी तो ससुराल वालों ने बहू को किया बेघर, बोले- इनसे नहीं चलेगा परिवार

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कोरोना संक्रमण के चलते जिस दिन पति की मौत (husband's death) हुई। उसके अगले ही दिन पत्नी ने बेटी को जन्म दे दिया (gave birth daughter)। एक ओर तो महिला (Woman) को मां बनने का सुख मिला। दूसरी ओर पति का साथ छूट जाने का जीवन भर का गम। इस बीच उसके साथ एक और दुखद घटना घट गई। क्योंकि ससुराल वालों (in-laws) ने महिला को अब घर से बेघर कर दिया है। अब उक्त बच्ची करीब पांच महीनों की हो गई। वहीं महिला बेटी को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पटना कोतवाली थाने में उक्त महिला अपनी बेटी को उसका हक दिलाने के लिए पहुंची हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उक्त महिला को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया है। महिला की सासु मां का कहना है कि उनका एक ही बेटा था। जो अब इस दुनिया में नहीं है। बेटी से परिवार नहीं चलने वाला है। पीड़ित मां अपनी बेटी को उसका हक दिलाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) में भी शिकायत दर्ज कराई है।
राजधानी के इस पॉश क्षेत्र में है महिला का ससुराल
राजधानी पटना का पॉश क्षेत्र माना जाने वाला डाकबंगला चौराहे के शाही कॉम्प्लेक्स में महिला का ससुराल बताया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह ससुराल पहुंची थी। लेकिन वहां पर उसे सास-ससुर नहीं मिले। ये लोग धोखे से घर में ताला जड़कर मुजफ्फरपुर रहने के लिए चले गए थे। इसके बाद महिला मुजफ्फरपुर वाले घर में सास-ससुर के पास पहुंची। यहां पर ये लोग अपनी बहू के साथ मारपीट करने लगे। यहां तक कि इन लोगों ने महिला को भोजन देना भी बंद कर दिया।
सास-ससुर ने आरोपों को बताया गलत
इस बातों की वजह से महिला की मानसिक तनाव में भी आ गई। साथ ही उसने एक बार तो आत्महत्या करने के बारे में भी विचार किया। लेकिन बेटी की वजह से उसने यह कदम नहीं उठाया और बेटी को उसका हक दिलाने के लिए कानून का सहारा लेने का निर्णय किया। वहीं महिला के सास-ससुर का कहना है कि बहू उनके खिलाफ काफी गलत आरोप जड़ रही है। उनका कहना है कि उनके बेटे की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई। ऐसे में हमारी क्या स्थिति हो सकती है। इस बात को कौन समझेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS