छेड़खानी के बीच महिला की गोद से गिरकर मासूम बच्ची की मौत, मनचलों को खोज रही पुलिस

छेड़खानी के बीच महिला की गोद से गिरकर मासूम बच्ची की मौत, मनचलों को खोज रही पुलिस
X
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी की घटना के दौरान महिला की गोद से गिरकर एक मामसू बच्ची की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार (Bihar) में बीते काफी दिनों से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (Molestation) समेत अन्य तहर की आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। वहीं अब औरंगाबाद (Aurangabad) से छेड़खानी की वारदात के बीच से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर एक मनचला महिला के साथ छेड़खानी (flirting with woman) करने लगा। इसी छेड़खानी के बीच महिला की गोद से मासूम बच्ची गिर गई। जिससे बच्ची की मौत (child death) हो गई। यह सनसनीखेज घटना रफीगंज शिवगंज पथ के नीमा मोड़ के पास की बताई जा रही है।

हादसे के बारे में बताया गया है कि रफीगंज थाना इलाके के हसन कर्मा निवासी दो महिलाएं एक नवजात शिशु का स्वास्थ्य खराब होने पर पास के बरही बाजार में ऑटो रिक्शा में सवार होकर उस बच्ची को डॉक्टर के पास दिखाने गई हुई थी। जब ये महिलाएं बच्ची को डॉक्टर को दिखवाकर एक ऑटो रिक्शा से वापस अपने घर लौट रही थीं। उस ऑटो रिक्शा में पहले से दो मनचले युवक सवार थे। जब ऑटो रिक्शा नीम मोड़ के निकट पहुंचा तो इन मनचलों ने चालक से ऑटो रिक्शा को रोकने के लिए कहा। जैसे ही ऑटो रिक्शा रुका वैसे एक मनचले ने महिला के साथ छेडछाड़ करनी शुरू कर दी। इसी छेडछाड़ की वारदात के दौरान महिला की गोद से बच्ची सड़क पर गिर पड़ी। इस वजह से मासूम बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई।

यहां से बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल में इलाज के क्रम में बच्ची की मौत हो गई। वहीं मनचले युवकों की पहचान पास के ही गांव गाजी कर्मा के रहने वाले बसंत यादव और नन्हक यादव के रूप में की गई है। वहीं अब मामले को लेकर पीड़ित महिला और उनके परिवार के लोगों द्वारा रफीगंज थाने में दोनों मनचले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं रफीगंज थाना पुलिस मामले दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस (Police) पूरे मामले की जांच पड़ाल में जुट गई है।

Tags

Next Story