कारा महानिरीक्षक ने लालू यादव से हो रही अवैध मुलाकातों को बताया गलत, नीरज कुमार बाले- राजद प्रमुख को वापस भेंजे होटवार

बिहार में विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे ही सत्ताधारी पार्टियों की पूर्व सीएम एवं राजद प्रमुख सजायाफ्ता लालू यादव की गतिविधियों को लेकर चिंतायें बढ़ी हुई हैं। याद रहे सजायाफ्ता लालू यादव इन दिनों रांची रिम्स में अपना उपचार करवा रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों में लालू यादव पर विपक्षियों पार्टियों एवं स्थानीय अखबारों ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर रांची रिम्स में अवैध मुलाकातें किये जाने का आरोप लगाया गया था। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी द्वारा यहां तक कह दिया गया था कि रांची का रिम्स राजद का मुख्य कार्यालय बन गया है। सुशील मोदी ने कहा था कि इलाजरत सजायाफ्ता लालू यादव से रिम्स में मुलाकातें की जा रही हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में राजद से टिकट पाने के इच्छूक लोग रिम्स पहुंचकर लालू यादव को अपना बायोडाटा सौंप रहे हैं। वहीं उन्होंने मामले पर सीबीआई और चुनाव आयोग से भी स्वतं संज्ञान लिये जाने की गुहार लगाई थी।
रांची रिम्स में लालू यादव से की जा रही मुलाकातों को कारा महानिरीक्षक झारखंड, रांची द्वारा नियम विरूद्ध बताया गया है। वहीं अधिकारी द्वारा अस्पताल में सजायाफ्ता लालू यादव की सुरक्षा और मुलाकत के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा नियुक्त पुलिस पदाधिकारी नियम विरूद्ध एवं मनमाने ढंग से बहारी लोगों की मुलाकातें लालू यादव से करवा रहे हैं। वहीं कहा गया कि संदर्भित मुलाकाती के द्वारा सियासी बनायबाजी भी की जा रही है। जो सर्वथा नियम विरूद्ध है।
कारा महानिरीक्षक झारखंड, रांची ने मामले पर कहा कि रांची, रिम्स के केली बंगला में इलाजरत बंदी की सुरक्षा एवं कोविड संक्रमण की भय को देखते हुये मलाकातों पर पूर्ण अंकुश लगाया जाये। साथ ही इसको पालन करान के लिये निमित वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो एवं बल के पर्यवेक्षण के नियमित दण्डाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाये। जिससे एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
लालू यादव को वापस होटवार भेंजे हेमंत सोरेन : नीरज कुमार
इसी को लेकर बिहार के सूचना और जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने शुक्रवार का ट्वीट कर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बाला है। उन्होंने कहा कि देख लीजिये हेमंत सोरेन आप कैदी नंबर 3351 की करतूतों पर पर्दा डालते आ रहे थे। वहीं इस मामले पर आपके अधिकारी ने आपको आइना दिखा दिया है। नीरज कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी अब और कितने प्रमाण आपको चाहिए! जो आप सजायाफ्ता लालू यादव के साथ न्याय कर उनको उनके कारनामे के अनुरूप उचित स्थान होटवार जेल वापस भेज दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS