BJP के मंत्री कल से सजाएंगे जनता दरबार, लोगों की परेशानियों का ऑन द स्पॉट होगा निपटारा

BJP के मंत्री कल से सजाएंगे जनता दरबार, लोगों की परेशानियों का ऑन द स्पॉट होगा निपटारा
X
बिहार भाजपा की ओर से आम जनता को काफी राहत देने वाली खबर सामने आई है। क्योंकि पटना में भाजपा कोटे से सरकार में शामिल मंत्री जनता दरबार सजाएंगे। जिसमें ये जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कराएंगे।

भाजपा (BJP) की ओर से बिहार की आम जनता (public of bihar) को राहत देने वाली काफी सुखद खबर सामने आई है। क्योंकि सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के कोटे के मंत्री जनता का दरबार (BJP minister public court) में एक बार फिर से सजाएंगे। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (BJP State Office in Patna) में रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार के बीच प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच पार्टी कोटे के मंत्री उपस्थित होंगे। इस दौरान भाजपा के मंत्री पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधे-सीधे रू-ब-रू होंगे। साथ ही ये मंत्री इनकी समस्याओं को सुनने के बाद मामलों को ऑन द स्पॉट समाधान कराएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2 अगस्त दिन सोमवार से से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों का जनता दरबार (BJP minister janata darbar) लगना शुरू हो जाएगा। बीजेपी पार्टी की ओर से तमाम मंत्रियों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा के अनुसार पहले दिन सोमवार को यानी कि दो अगस्त को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी व श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा जनता दरबार में उपस्थित होंगे। ये तीनों मंत्री प्रत्येक सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय जनता दरबार में उपस्थि रहा करेंगे। वहीं प्रत्येक मंगलवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। ऐसे ही बुधवार को जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

वहीं गुरुवार को जनता दरबार में गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह और पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में शुक्रवार को खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह व पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान मौजूद रहेंगे। वहीं हर शनिवार को डिप्टी सीएम रेणु देवी का जनता दरबार सजा करेगा।

Tags

Next Story