विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस वर्चुअल माध्यम से बिहार के 76 लाख कार्यकर्ताओं को देंगे संदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 23 अगस्त को वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार में अपनी पार्टी के 76 लाख कार्यकर्ताओं को संदेश देगी। भाजपा की आयोजित आगामी वर्चुअल रैली को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राष्टीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वहीं डॉ. संजय जयसवाल ने बताया कि पूरे संदेश कार्यक्रम का समापन 23 अगस्त को दिन में 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्चुअल संबोधन के बाद होगा।
भाजपा ने तेजस्वी यादव को बताई राजद शासन की असलियत
बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से किये गये अन्य ट्वीट के माध्यम से राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि राजद के शासन में बिहार में प्रति व्यक्ति आय 7,914 रूपये थी। वहीं भाजपा ने तेजस्वी यादव को बताया कि जो बिहार में एनडीए के शासन में 6 गुणा बढ़कर 43,822 रुपये हो गयी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि राजद के शासन काल में बिहार की विकास दर 5.8 फीसदी से कम रहती थी। भाजपा ने कहा कि जो अब बढ़कर 10.50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। भाजपा ने कहा कि अतः 'कुतर्क' के पंख पहनकर 'झूठ' की उड़ान भरना बंद करिये राजद नेता तेजस्वी यादव।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS