अवैध शराब के कारोबार की वजह से जदयू नेता की हत्या, राजद बोली - बिहार में दु:शासन राज कायम

अवैध शराब के कारोबार की वजह से जदयू नेता की हत्या, राजद बोली - बिहार में दु:शासन राज कायम
X
बिहार के मधेपुरा जिले में गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव को मंगलवार की रात गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि हत्या की वारदात के पीछे शराब माफियाओं का हाथ है। वहीं जदयू नेता की हत्या पर राजद ने कहा कि दु:शासन राज में अपराधियों का तांडव आम नागरिकों के सीने पर जारी है व ऐसा बिहार में पहले कभी नहीं देखा गया है।

बिहार के मधेपुरा जिले में गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक की यादव की मंगलवार की रात को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। जदयू नेता की हत्या की वारदात के पीछे शराब माफियाओं की संलिप्तता बतायी जा रही है। जोगबनी में मंगलवार की रात आठ बजे जदयू नेता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं हत्या की वारदात को लेकर विपक्षी पार्टी राजद ने बिहार के सुशासन पर सवाल उठाये हैं। मधेपुरा राजद के नाम से चल रहे ट्विटर अकांउट से बुधवार को बताया गया कि गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की दुखद हत्या कर दी गई। राजद ने कहा कि दुःशासन राज में अपराधियों का तांडव नृत्य आम नागरिकों की छाती पर जारी है! वहीं राजद ने कहा कि पिछले 15 साल में अपराध का जो ग्राफ आसमान छूता रहा है, वैसा बिहार ने पहले कभी नहीं देखा गया।



गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध आवाज उठाते थे। उन्होंने कई बार अवैध शराब को लेकर कई लोगों की अरेस्ट भी करवाया था। जानकारी है कि इसके बाद से ही अशोक यादव से अवैध शराब कारोबारी बैर मानने लगे थे। अशोक कुमार यादव दो बार से लगातार गम्हरिया जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये थे। जानकारी है कि जदयू नेता मंगलवार की रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरबाड़ी गए थे। वे वहां से लौटने के क्रम में एक जगह ग्रामीणों से बातचीत करने लगे। उसी वक्त तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया गया कि अशोक यादव को दो गोली पेट में लगी। वहां मौजूद गांव के लोग उन्हें घायल अवस्था में गम्हरिया पीएचसी ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सुपौल रेफर कर दिया गया। सुपौल में उपचार के दौरान अशोक यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहंची, स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक की किसी से ऐसी रंजिश नहीं थी कि उनको मौत के घाट उतार दिया जाये।

Tags

Next Story