जदयू विधायक बोले- मेरे पास रिवॉल्वर रहता है, जरूरत पड़ने पर ठोक देंगे

बिहार (Bihar) के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) जहां कानून व्यवस्था (Law and order) की बातें करते हैं। वहीं उनके एक विधायक गोपाल मंडल (MLA Gopal Mandal) स्वयं को नीतीश कुमार से कम नहीं समझते हैं। जदयू एमएलए गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने कहा कि उनके पास रिवॉल्वर (Revolver) रहता है और निकाल कर ठोक दूंगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक पर आरोप है कि वो बीते दिनो बांका (Banka) के बौसी Bossy() में अपनी ही भूमि (Land) पर कब्जा जमाने के लिए गए थे। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल को स्थानीय लोगों (Local people) ने बंधक बना लिया था। पुलिस की दखल के बाद स्थानीय लोगों के कब्जे से विधायक गोपाल मंडल को वहां से निकला गया।
भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू एमएलए गोपाल मंडल के तेवर यह सब कुछ हो जाने के बाद भी नरम नहीं पड़े हैं। गोपाल मंडल अब इस पूरे मामले पर पहली बार मीडिया कर्मियों से बातचीत करते वक्त यह बात की। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कोई इतनी हौसला नहीं रखा कि वो मुझे बंधक बना ले। विधायक ने कहा वो कमजोर व्यक्ति नहीं है। हर समय अपने साथ रिवाल्वर रखते हैं। साथ जरूरत पड़ जाए तो सामने वाले को ठोक भी देंगे।
जदयू एमएलए गोपाल मंडल ने अनुसार उनकी 25 बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा है। विधायक ने कोरोना काल में यह भूमि खरीदी थी। कोरोना की वजह से विधायक गोपाल मंडल अपनी भूमि को देखने नहीं जा सके। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भूमि पर कुछ लोग निर्माण करा रहे हैं। जिसको विधायक गोपाल मंडल देखने के लिए गए थे।
मीडिया से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वे जिस भी जगह पर जाते हैं। वहां वो अपने हथियारों को साथ लेकर जाते हैं। वो अपने साथियों के साथ उक्त जमीन के हालातों को समझने गए थे। पर जहां विधायक को स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय लोग उस भूमि पर अपना दावा कर रहे थे। इसके बाद विधायक ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एक दारोगा व साथ में 4 महिला सिपाही पहुंचीं। स्थानीय लोगों पर इस पुलिस बल का कोई असर नजर नहीं आया। इसके बाद स्वयं विधायक ने इस पूरे मामले की जानकारी डीएसपी को दी। विधायक ने बताया कि इस विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि व जदयू जिलाध्यक्ष भी पहुंचे। लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।
यह पूरा मामला बांका जिले के श्याम बाजार का रविवार का बताया जा रहा है। जहां जदयू एमएलए गोपाल मंडल पहुंचे थे। इस जगह पर कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा जमा लिया है। विधायक चार गाड़यों पहुंचे थे। इससे पहले वो कुछ कर पाते, उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। जहां उन्होंने उनका जमकर विरोध भी किया। जहां से विधायक को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात पर एमएलए गोपाल मंडल ने जवाब दिया कि पुलिस के पास कमजोर आदमी जाता है। वो कमजोर शख्स नहीं हैं। वहीं अब गोपाल मंडल का कहना है कि 24 मार्च को विधानसभा सत्र संपन्न हो जाएगा। 25 या 26 को वो एक बार फिर वहां पहुंचेंगे और उन लोगों से बातचीत करेंगे। इस बार वो अपने साथ प्रशासनिक लोगों को साथ लेकर जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS