Bihar की राजनीति में उठापटक, मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार की राजनीति मे बड़ा उलटफेर हुआ है। राजधानी पटना (Patna) में 23 जून को आयोजित विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार सरकार (Bihar Government) को बड़ा झटका लगा है। नीतीश कैबिनेट में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि संतोष सुमन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे हैं। इस्तीफे के बाद संतोष ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का विलय जदयू (JDU) में कराना चाहते थे, जो हमें बिल्कुल मंजूर नहीं है।
मांझी के जाने से महागठबंधन पर कोई असर नहीं: लेसी सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतन राम मांझी को लेकर सीएम नीतीश ने वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chowdhary) को मैनेज करने के लिए लगाया था। आज सुबह पटना में जीतन राम मांझी और विजय चौधरी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान मांझी के बेटे संतोष सुमन भी वहां मौजूद थे। संतोष ने विजय चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस प्रकरण पर वरिष्ठ जदयू नेत्री और बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह (Lacey Singh) ने कहा कि संतोष सुमन के इस्तीफे से महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे लाेग आते-जाते रहते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को काफी सम्मान दिया, उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। इससे ज्यादा और क्या सम्मान हो सकता है। उनके जाने से सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीें पड़ने वाला है।
Also read: Mission 2024: मांझी के बयान से गरमाई राजनीति, जदयू ने दी प्रतिक्रिया
नीतीश से 5 सीटों की मांग की थी मांझी ने
गौरतलब है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काफी दिनों से प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे थे। उन्होंने नीतीश से 2024 लोकसभा चुनाव (Parliamentry Election) में कम से कम 5 सीटों की मांग की थी। साथ ही उन्हाेंने स्पष्ट कह दिया था कि अगर उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो वे अपनी कसम तोड़ सकते हैं और 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन नीतीश सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्रालय (SC-ST Welfare Ministry) संभाल रहे थे। लंबे वक्त से मांझी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही था। इस दौरान मंगलवार को संतोष सुमन ने बिहार कैबिनेट से इस्तीफा देखकर सबको हैरान कर दिया है।
Also read: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने Rahul Gandhi को बताया बिन लादेन, CM नीतीश को बोला गजनी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS