मजदूर महिला के साथ खेत मालिक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर केस की तफ्तीश में जुटी पुलिस

मजदूर महिला के साथ खेत मालिक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर केस की तफ्तीश में जुटी पुलिस
X
बिहार के कटिहार जिले से शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां मजदूरी मांगने गई महिला के साथ खेत मालिक ने दुष्कर्म कर दिया। वहीं रेप वारदात का वीडियो वायरल होने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

बिहार (Bihar) में इन दिनों लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म (Rape) समेत अन्य तरह की आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। अब रेप की ताजा शर्मनाक वारदात बिहार में कटिहार (Katihar) जिले से सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप व्याप्त है। यहां खेत मालिक ने एक महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म (rape with female laborer) कर दिया। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस (Police) से कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वो कार्य खत्म होने के बाद खेत मालिक से मजदूरी मांगने गई थी। इस दौरान उससे मालिक ने अन्य खेत में कुछ कार्य बाकी होने की बात कही। साथ मालिक महिला को अपने साथ लेकर दूसरे खेत पर चला गया। यहां खेत मालिक ने महिला को डराया और-धमकाया। साथ ही मालिक ने महिला के साथ गंदा काम कर डाला। यही नहीं खेत मालिक ने रेप वारदात का वीडियो भी तैयार कर लिया। वहीं आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वो इस मामले का किसी से खुलासा ना करे। यदि वारदात के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह महिला को भविष्य में कोई भी काम नहीं देगा।

वीडियो वायरल होने पर महिला ने तोड़ी चुप्पी

पीड़ित महिला का कहना है कि लोक-लाज की वजह से वह कई दिनों तक मामले को लेकर चुप्प रही। लेकिन अब आरोपी ने रेप मामले का वीडियो वायरल कर दिया है। इससे पीड़िता ने अब अपनी चुप्पी तोड़ दी। पीड़िता ने पहले तो पूरी वारदात की जानकारी गांव सरपंच को दी। महिला ने अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मामले के बारे में बताया। इस पर जनप्रतिनिधियों ने महिला को न्याय के लिए बरारी थाने भेजा। यहां पीड़ित महिला ने रेप मामले को लेकर खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी।

बंदूक की नोंक पर किया गंदा काम

शिकायत के अनुसार पीड़िता ने आरोपी के खेत में तीन दिन कार्य किया था। कार्य समाप्त होने पर वह अपनी मजदूरी मांगने गई। जहां मालिक ने उससे कहा कि अन्य खेत में कुछ कार्य शेष है। वह उस कार्य को कर दे। इसके बाद वह अपनी मजदूरी लेकर चली जाए। इस पर महिला आरोपी के साथ दूसरे खेत पर पहुंच गई। तो उन्होंने वहां मेरे साथ गलत हरकत की। जहां पर खेत मालिक ने हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। साथ ही वीडियो भी तैयार कर ली। मामले का खुलासा करने पर महिला को गोली मारने की धमकी भी दी गई। थी। इसके बाद महिला 15 दिन तक चुप रही। वहीं अब महिला ने पूरे मामला की सूचना पुलिस को दे दी है। साथ ही पीड़िता का कहना है कि उसे अब न्याय चाहिए, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Tags

Next Story