केसी त्यागी बोले- हम पश्चिम बंगाल में लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

केसी त्यागी बोले- हम पश्चिम बंगाल में लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव
X
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा जदयू के छह विधायकों अपनी पार्टी में शामिल करा लिया गया है। इस मामले पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह गठबंधन के लिये अच्छा संकेत नहीं है। वहीं त्यागी ने ऐलान किया कि जदयू ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है।

अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों भाजपा ने तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। वहीं मामला सामने आने के बाद से ही बिहार में सियासी उछाल देखने को मिल रहा है। इस मामले को लेकर अब जदयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पलटवार किया है।

पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम अरुणाचल प्रदेश के छह जेडीयू विधायकों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ निशाना साधते हुये कहा कि गठबंधन की राजनीति के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।

केसी त्यागी ने कहा कि जदयू अटल बिहारी वाजपेयी के दौर से भाजपा की सहयोगी रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अटल धर्म का पालन नहीं करती तो यह दुखद पहलू है। केसी त्यागी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू सरकार में शामिल होने को तैयार थी। लेकिन भाजपा ने विधायकों को ही तोड़ लिया।

केसी त्यागी ने कहा कि जदयू ने बिहार में कभी ऐसा काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार संख्या बल के नेता नहीं हैं, बल्कि वो छवि वाले नेता हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व व आभामंडल को संख्या बल के आधार आंकलन नहीं करना चाहिए। इस दौरान केसी त्यागी ने ऐलान किया कि अब नीतीश कुमार अन्य राज्यों में भी अपनी पार्टी जदयू के लिए काम करेंगे।

केसी त्यागी ने बताया कि हाल में ही जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उन राज्यों के बारे में पार्टी में विचार होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जदयू द्वारा चुनाव लड़ा जायेगा। यह फैसला हो चुका है। इसके अलावा देश में जदयू के विस्तार के लिये बैठक कर चर्चा की जायेगी। यह बात कहकर केसी त्यागी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जदयू का भाजपा से बिहार में ही गठबंधन हैं।

Tags

Next Story