पुलिस थाने में महिला सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बिहार (Bihar) के अरवल (Arwal) जिले से पुलिस विभाग (Police Department) के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जिला के किंजर थाने (Kinjar police station) में तैनात महिला सिपाही मोनिका कुमारी ने सुसाइड (Woman soldier Monica Kumari suicides) कर लिया है। महिला सिपाही ने सुसाइड (Suicide) किंजर थाना में ही किया। वैसे अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस आत्महत्या की वजहों का पता नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार, साल 2018 बैच की सिपाही मोनिका को प्रशिक्षण हासिल करने के बाद अरवल जिले में तैनाती दी गई। बीते कुछ दिनों से सिपाही मोनिका काफी परेशान चल रही थी।
महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी पर एसपी राजीव रंजन, डीएसपी समेत अन्य कई बड़े पुलिस अधिकारी किंजर थाने स्थिति घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अभी तक की जांच में महिला सिपाही की खुदकुशी के वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
मृतक सिपाही मोनिका कुमारी पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा (Malda) की रहने वाली थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल के सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी है। मृतका के परिवार वाले अभी यहां पहुंच नहीं पाए हैं। जिनका पुलिस इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच खुद एसपी कर रहे हैं। वहीं पुलिस कर्मी महिला सिपाही के आत्महत्या मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इस घटना के चलते महिला सिपाही के साथी कर्मी भी दुखी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS